Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गंगा शंकर मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को दी सांत्वना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आरएसएस के हरियाणा प्रांत संघ प्रमुख गंगा शंकर मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को सांत्वना दी। वे रविवार की सांयकाल स्वर्गीय मिश्र के सेक्टर-8 स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने मिश्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन संघ व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री मिश्र का जीवन अनुकरणीय रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने समस्त परिजनों को हिम्मत बंधाई। इस मौके पर मिश्र की धर्मपत्नी आदेश मिश्रा सहित उनके पुत्र प्रतीक व पुत्री पल्लवी, भाई हरि शंकर, छोटे भाई उमाशंकर, बहू ज्योति मिश्र, दामाद गौरव, भतिजा ओमकार, गांव से आये कर्नल समर सिंह व प्रेमचंद गौड़ आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर, अजय गौड़ आदि ने भी स्व. श्री मिश्र के परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर उपायुक्त विक्रम सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एसडीएम त्रिलोकचंद आदि अधिकारीगण भी मौजूद थे।इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने फरीदाबाद में पुजारी रवि भगत पर हुए हमले का कड़ा संज्ञान लिया। इस मामले में उन्होंने पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए कि वे अपराधियों को शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्त में लें। अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा। किसी को भी क़ानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। कानून-व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा।

Related posts

एक्शन में दिखी पुलिस, हरियाणा में बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चला ’ऑपरेशन आक्रमण-3‘

Ajit Sinha

सी.एम.आर. डिलीवरी में डिफाल्ट के लिए वन टाईम सैटलमेंट योजना पर किया जा रहा काम – राज्य मंत्री राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल (पप्पू ) पास हो गए, जो फेकू थे,वह फ़ैल हो गए, कांग्रेसी ने मनाया जश्न।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x