Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद लोकसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों ने आज दाखिल किए नामांकन पत्र: जिला निर्वाचन अधिकारी



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के अन्तिम दिन सोमवार को बीजेपी के कृष्ण पाल, निर्दलीय श्री अतुल, पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की श्रीमती बृजबाला, किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के शिव नारायण, जन शक्ति दल के स्वतंत्र सिंह, निर्दलीय नीरज, अखिल भारतीय किसान मजदूर पार्टी के रणधीर सिंह, लोकतांत्रिक जन शक्ति पार्टी के स्कीला हुसैन और आरक्षण विरोधी पार्टी के सुमित कुमार ने फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज सोमवार को कुल 9 लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर 10-फरीदाबाद लोकसभा के लिए गत विगत सोमवार 29 मई को अधिसूचना जारी करने के साथ ही आम चुनाव के लिए नामांकन का कार्य भी शुरू हो गया था। सोमवार को अन्तिम दिन तक 28 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। जबकि कवरिंग कैंडिडेट के प्रत्याशियों की संख्या के हिसाब से कुल नामांकन की संख्या 32 बनती है।

Related posts

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रेडियो कार्यशाला का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद :नवचेतना ट्रस्ट की ओर से आम जनता को सुबह का 5 रूपए नाश्ता,10 रूपए भोजन में प्रति दिन मिलेगा। विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सरकार की 24 घंटे बिजली देने के दावे की खुली पोल, ग्रीन फील्ड कालोनी में प्रत्येक 5 मिनट में 30 मिनट के लिए लगती हैं कट।

Ajit Sinha
2 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x