Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट पर बैठकर नोमिनेशन कार्यक्रम का किया शुभारंभ


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भाजपा ने डा. अरविंद शर्मा के नामांकन कार्यक्रम की शुरूआत की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट पर बैठकर नॉमिनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  सिंह कुछ देर ट्रैक्टर पर बैठे उसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट सीएम नायब सैनी को सौंप दी।  मुख्यमंत्री नायब सैनी पुराना आईटीआई मैदान से ट्रैक्टर चलाकर डा. अरविंद शर्मा का नॉमिनेशन कराने लोकसभा निर्वाचन कार्यालय के लिए निकले। रोहतक में निर्वाचन कार्यालय पहुंचने तक जगह-जगह मुख्यमंत्री नायब सैनी का लोगों ने फूलों से स्वागत किया। निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नायब सैनी ने डा. अरविंद शर्मा का नामांकन कराया।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ भी उपस्थित रहे। डा. शर्मा का नामांकन कराने के बाद सीएम सैनी ने कहा कि रोहतक लोकसभा सीट पर एक बार फिर कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोहतक एक बार फिर वंशवाद और परिवारवाद को नकार कर मोदी के नेतृत्व में कमल खिलाने को तत्पर है। उन्होंने कहा कि अब रोहतक परिवारवादियों का गढ़ नहीं रहा है। रोहतक लोकसभा की जनता 2019 में ही परिवारवादियों को नकार चुकी है। जनता अब विकास चाहती है, इसलिए एक बार फिर विकास को ध्यान में रखकर डा. अरविंद शर्मा को प्रचंड बहुमत से जीताकर मोदी के पास भेजेगी।

Related posts

25 हजार रूपए के ईनामी एवं मोस्ट वांटेड बदमाश को हरियाणा पुलिस एसटीएफ ‌ने किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में आज कोरोना संक्रमित मरीजों में आई भारी उछाल ,कोरोना संक्रमित केस का आंकड़ा पहुंचा 9558 तक।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस पार्टी ने 5 प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x