Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत : मनोहर लाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/ पानीपत:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत में भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुखों से सीधा संवाद किया। मनोहर लाल ने सभी को कुछ संगठनात्मक गुर दिए और चुनाव की तैयारियों से संबंधित जानकारी भी ली। यहां सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों ने बड़े खुले मन से पूर्व मुख्यमंत्री के सामने अपनी बातें रखीं और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि कुशल रणनीति और समर्पण भाव के साथ कार्यकर्ता निरंतर परिश्रम कर रहे हैं, यही निष्ठा भाजपा की विजय यात्रा को अजर-अमर बनाए रखेगी।

मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बताया और कहा कि भाजपा का हरेक कार्यकर्ता उर्जा और उत्साह से भरा हुआ है, इसलिए हम हरियाणा की सभी लोकसभा सीट और करनाल विधानसभा सीट बड़े मार्जिन से जीतेंगे। शक्ति केंद्र प्रमुखों की इस बैठक में मंत्री महिपाल ढांडा, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, जिला अध्यक्ष सहित अनेक नेता भी मौजूद रहे।

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक ललित नागर ने कहा, कांग्रेस के बंद मुठ्ठी में दम हैं, मामा -भांजे हो जाओ सावधान।

Ajit Sinha

सोनिया गांधी: धुंए से भरी हुई रसोई से लेकर रोशनी से जगमगाती हुई स्टेडियम तक भारत की स्त्री का सफर बहुत लंबा है-लाइव सुने।

Ajit Sinha

हरियाणा: एयरफोर्स मैन रिक्रूटमेंट भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन परीक्षा में  पेपर पास करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x