Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

लोकसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया के पांचवे दिन तीन प्रत्याशी ने भरा पर्चा, कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर नामांकन पत्र भरा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम:लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के पांचवे दिन तीन प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया व दो ने अपने दो सेट जमा कराए। गुड़गांव संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि नाम निर्देशन प्रक्रिया के पांचवे दिन कुल तीन नामांकन दाखिल हुए हैं। जिसमें में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी राज बब्बर, स्वयं शासन पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र ठाकरान व निर्दलीय उम्मीदवार सिंह राम शामिल है।

इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की ओर से चौथा सेट व इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी राज बब्बर ने अपना दूसरा सेट जमा कराया है। उन्होंने बताया कि छह मई तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, इस बीच 5 मई को रविवार का अवकाश रखा गया है। नामांकन पत्र की 7 मई को प्रातः 11 बजे जांच होगी। 9 मई को दोपहर 3 बजे तक तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसके उपरांत 9 मई को ही दोपहर 3 बजे चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। नामांकन लघु सचिवालय स्थित डीसी कोर्ट रूम में लिए जाएंगे।

Related posts

फर्जी डॉक्टर बनकर अवैध रूप से गर्भपात करने व बिना वैध डिग्री के क्लीनिक चलाने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

अपराध शाखा -17 की टीम ने चोरों के दो गिरोह के 5 सदस्यों अरेस्ट कर उनसे चोरी के 19 वाहनों को किया बरामद

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस की कुख्यात बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में, एक कुख्यात बदमाश मारा गया, दूसरा हुआ घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x