Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

होमगार्ड 10000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सिरसा जिला में तैनात होमगार्ड रवि प्रकाश को 10000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता को उन्हें सिरसा जिला में पुनः ड्यूटी पर लगवाने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि होमगार्ड रवि प्रकाश शिकायतकर्ता को उन्हें होमगार्ड की पुनः ड्यूटी पर लगवाने के बदले में ₹10000 की रिश्वत की मांग कर रहा है।

इस मामले में एसीबी की टीम ने जांच पड़ताल करते हुए पुष्टि की और आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। एसीबी की टीम ने इस मामले में आरोपी होमगार्ड को ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी के खिलाफ हिसार के एंटी करप्शन ब्यूरो में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पारदर्शिता बरतते हुए की गई। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सोनीपत पुलिस लाइन में ई-लाइब्रेरी का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

प्रेमिका शादी का दबाव बना और बहन की सम्पति में से हिस्सा मांग रही थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी, और उसके शव को फेंक दिया।

Ajit Sinha

नशा तस्करों पर निर्णायक प्रहार, 107 कुख्यात अपराधियों की अवैध संपत्तियां ध्वस्त, 143 आरोपितों  की ₹13.59 करोड़ की संपत्ति जब्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x