Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले खुलवाए बैंक अकाउंट : जिला निर्वाचन अधिकारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के जारी दिशा- निर्देशों के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले उम्मीदवार को नया बैंक खाता खुलवाना अनिवार्य है। साथ ही इस संबंध में नामांकन के दौरान बैंक अकाउंट की जानकारी देनी होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने सभी उम्मीदवारों से अनुरोध करते हुए कहा की नामांकन की प्रक्रिया से पहले एक नया बैंक खाता अवश्य खुलवा ले। ऐसा चुनाव व्यय की निगरानी की सुविधा के लिए, प्रत्येक उम्मीदवार को विशेष रूप से चुनाव व्यय के उद्देश्य से एक अलग बैंक खाता खोलना आवश्यक है।उन्होंने कहा की यह खाता उस तारीख से कम से कम एक दिन पहले खोला जाएगा जिस दिन उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगा। इस बैंक खाते का खाता नंबर उम्मीदवार को अपना नामांकन दाखिल करते समय रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित रूप में सूचित करना होगा। अभ्यर्थी द्वारा समस्त चुनाव व्यय इसी बैंक खाते से किया जायेगा।

Related posts

देश सेवा के लिए भाजपा सबसे बेहतर और बड़ा मंच: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

उपायुक्त नरेश नरवाल ने आज किया जिला के 241 क्षेत्रों को कंटेनमेंट व 103 क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम ने आज दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को एक अर्थमूवर मशीन की मदद से तोड़ डाला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x