Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

रिश्वत देने के आरोप में नगर निगम गुरुग्राम के ठेकेदार राजेश कुमार 19 लाख रूपए के साथ पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम द्वारा आज रिश्वत देने के आरोप में नगर निगम गुरुग्राम के ठेकेदार राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एसीबी द्वारा की गई रेड में उसके कार्यालय से लगभग 19 लाख रुपए की राशि बरामद की गई है। यह ठेकेदार नगर निगम गुरुग्राम में सड़क निर्माण को लेकर कॉन्ट्रैक्टर था।

 इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया कि ठेकेदार राजेश कुमार नगर निगम गुरुग्राम में सड़कों के निर्माण कार्य के लिए ठेकेदारी का काम करता है जिसके बदले में ठेकेदार कई वरिष्ठ अधिकारियों को रिश्वत देता है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ठेकेदार के कार्यालय में रेड की और वहां से 19 लाख रुपए की राशि बरामद की। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। 

Related posts

हरियाणा पुलिस का आपराधिक गैंग पर खास निशाना: बीते साल 459 गैंग का खुलासा करते हुए 1409 आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद प्लॉट विवाद: राइट टू सर्विस कमीशन ने आवेदकों को मुआवजा देने का दिया आदेश।

Ajit Sinha

पलवल का आकाश चार साल के मासूम बच्चे के अपहरण के आरोप में गुरुग्राम में अरेस्ट, बच्चा सकुशल बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x