Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीएवी शताब्दी के छात्र ने हैदराबाद में प्रधानमंत्री के सामने दी प्रस्तुति

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : डीएवी शताब्दी कॉलेज के छात्र ऋषि ने हैदराबाद में आयोजित जीईएस 2017  के उदघाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप के सामने से नृत्य की प्रस्तुति दी। ऋषि ने बताया कि यह सपना सच होने जैसा था। समूह में नृत्य की प्रस्तुति युवा कलाकारों ने दी। इसमें ऋषि भी शामिल था। ऋषि बीए प्रथम वर्ष का छात्र है।

ऋषि ने बताया कि पहले भी वे बड़ी हस्तियों के सामने नृत्य की प्रस्तुति दे चुका है। लेकिन हैदराबाद में दी गई प्रस्तुति खास है। यह आजीवन जेहन में रहेगा। दर्शक दीर्घा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इवांका ट्रंप सहित कई नामचीन हस्ती मौजूद थे। यह सभी के लिए एक प्रेरणा की भी घड़ी थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री यूथ आइकन है। संघर्ष कर एक मुकाम हासिल किया है। इनसे जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। उनके सामने नृत्य कौशल दिखाना एक स्वर्णीम अवसर की तरह है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सतीश आहूजा व प्रोफेसर डॉ. सुनीति आहूजा ने ऋषि को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी है। 

Related posts

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में फरीदाबाद का पहला लिटरेचर फेस्ट-कुकडुकू लिट फेस्ट आयोजित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नेशनल आई एम ए और स्टेट आई एम ए के आवाहन पर पूरे भारत में मिक्सौपैथी के खिलाफ एक जंग का किया आह्वान

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 3 आईएएस और 5 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x