Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम पुलिस ने गूगल को भेजा धारा 79(3)(b) आईटी एक्ट के तहत नोटिस, हटवाए दो ऐप्स  


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने गूगल को भेजा धारा 79(3)(b) आईटी एक्ट के तहत नोटिस, गूगल ने नोटिस पर संज्ञान लेते हुए गूगल ने प्ले स्टोर पर मौजूद ठगी करने के लिए इस्तेमाल हो रही दो एप्प को हटा दिया हैं। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद FHT व SS-Equitrade नामक ऐप को माध्यम बनाकर साइबर ठग लोगों को अच्छे रिटर्न का प्रलोभन देते, उनसे रुपए इन्वेस्ट करवाकर उनके साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना साइबर अपराध पश्चिम,गुरुग्राम प्रभारी नवीन कुमार की टीम ने साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इन्वेस्टमेंट करवाकर फ्रॉड करने के मामले में गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद 2 इन्वेस्टमेंट बेस्ड ऐप्स के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।उनका कहना है कि गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद FHT व SS-Equitrade नामक ऐप को माध्यम बनाकर साईबर ठग लोगों को अच्छे रिटर्न का प्रलोभन देते,उनसे रुपए इन्वेस्ट करवाकर उनके साथ ठगी करने की वारदातों को अंजाम देते थे। जांच के दौरान यह भी पाया गया है कि FHT एप को करीब 1 लाख 55 हजार लोगों के द्वारा डाउनलोड किया गया था। गुरुग्राम पुलिस की थाना साइबर पश्चिम,गुरुग्राम पुलिस टीम द्वारा गूगल के नोडल अधिकारी को धारा 79(3)(b) आईटी एक्ट के तहत नोटिस भेजकर उपरोक्त ऐप्स के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए लिखा गया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस पर संज्ञान लेते हुए गूगल द्वारा दोनों एप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया।उनका कहना हैं कि गुरुग्राम पुलिस द्वारा साइबर ठगी की वारदातों को रोकने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके तहत गुरुग्राम पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गुरुग्राम पुलिस आमजन से मीडिया के माध्यम से अपील करती है कि इन्वेस्टमेंट के नाम पर बिना पूर्ण जानकारी हासिल किए पैसे ट्रांसफर न करे अन्यथा आप धोखाधडी का शिकार हो सकते है।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड की मकान नंबर -3008 में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नौकरानी सहित तीनों डकैत पकड़े गए।

Ajit Sinha

एमबीए महिला ने एक ट्रांसपोर्टर का धोखे से आपत्तिजनक वीडियो बना, ब्लेकमैल करके ठगे करीब एक करोड़ रूपए-अरेस्ट

Ajit Sinha

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई:मुठभेड़ में विजय सैनी हत्याकांड के आरोपित संजय बिरधाना के करीबी सहयोगी एवं राइट हैंड इंद्रपाल मारा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x