Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:महिला से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को एनआईटी  महिला थाने की टीम ने किया गिरफ्तार। 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महिला थाना एनआईटी टीम ने आज पीड़िता की फोटो एडिट कर अश्लील बना कर  वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म के करने के आरोपित को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित अंजर अहमद उर्फ नाम्मू (45) उत्तर प्रदेश के अमरोहा के गांव तिकरिया का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपित का उसके पति के पास आना जाना है। आरोपित ने महिला का फोटो लेकर उसको एडिट कर अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपित ने बार-बार फोटो में एडिट कर पीड़िता के साथ ब्लैकमेल कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। आरोपित ने अभी हाल में महिला की फोटो को एडिट कर परिजनों के पास वायरल कर दिया था। जिसको लोकर पीडिता ने महिला थाना एनआईटी में शिकायत दी थी जिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित  की तलाश की जा रही थी। आरोपित के संबंध में पुलिस टीम को  सूचना प्राप्त हुई जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम  ने उत्तर प्रदेश में आरोपित  के घर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में वारदात में प्रयोग मोबाइल  फोन बरामद किया है। आरोपित की परचून की दुकान है। आरोपित  को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

23 वर्षीय नर्स पत्नी की एक इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी, एक नर्सिंग होम में एक साथ करते थे काम -अरेस्ट

Ajit Sinha

खुदकुशी के लिए युवक-युवती ने कालिंदी कुंज पुल से यमुना में लगाई छलांग, युवती की मौत, युवक की तलाश जारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सिलिकोसिस पुनर्वास नीति पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पहुचे श्रममंत्री नायब सैनी, कहा फिल्म पद्मावत का करें बहिष्कार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x