Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

मैराथन से दिया गया वोट देने का संदेश: बच्चों हो या बुजुर्ग सभी लोग एक साथ दौड़े

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरूग्राम: जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत आज सुबह 6 बजे ताऊ देवीलाल स्टेडियम से मेफील्ड गार्डन और वापस स्टेडियम परिसर तक पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें एक हजार से अधिक खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एडीसी हितेश कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन रेस को रवाना किया। एडीसी हितेश कुमार मीणा ने इस अवसर पर कहा कि जिला में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वीप अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज यह पांच किलोमीटर की मैराथन आयोजित की गई है।

सुबह 6 बजे ताऊ देवीलाल स्टेडियम से शुरू हुई मैराथन मेदांता हॉस्पिटल, बख्तावर चौक, मेफील्ड गार्डन से यू टर्न लेकर वापस स्टेडियम परिसर में समाप्त हुई। मैराथन में स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी,स्काउट गाइड, रैडक्रास वालंटियर व नेहरू युवा केन्द्र के वालंटियर शामिल हुए। इस अवसर पर जिम्नास्टिक, क्रिकेट, जुडो, हाकी, बाक्सिंग व ताईक्वांडो आदि खेल प्रदर्शनी के तौर पर खिलाडिय़ों के बीच करवाए गए, जिससे कि उनका उत्साहवर्धन हो सके। एडीसी हितेश कुमार मीणा ने कहा कि मैराथन से लोगों को स्वस्थ और फिट रहने के साथ-साथ 25 मई को वोट देने का भी संदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में चुनाव का पर्व-देश का गर्व के नारे के साथ मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता के संदेशों को हैशटेग गुरूग्राम के साथ शेयर किया जा रहा है। एडीसी ने इस मौके पर चुनाव से संबधित करवाई गई क्विज कंपीटिशन के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। खेल विभाग तथा निर्वाचन विभाग के सहयोग से आयोजित की गई मैराथन में बुजुर्ग से लेकर छोटे बच्चों तक ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रामनिवास, सीएसआर ट्रस्ट के एडिशनल सीईओ गौरव सिंह, अनिल कुमार, संतलाल इत्यादि मौजूद रहे।

Related posts

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, संचालक सहित चार आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार अब निजी डॉक्टरों को पी.पी.ई. किट्स, एन-95 मास्क व हैंड सैनिटाइजर सरकारी दरों पर उपलब्ध कराएगी।

Ajit Sinha

अगले कुछ सप्ताह कोविड-19 के दृष्टिगत काफी सतर्क रहने की जरूरत : डॉ. रणदीप गुलेरिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x