Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

हीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव – 2024 के दौरान हीटवेव के प्रभाव को देखते हुए प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों/उपायुक्तों को निर्देश दिए गए कि सभी मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, जहां पर वोटर क्यू में खडे होगे, वहां पर मतदाताओं को सीधी धूप से बचाने के लिए पर्याप्त छाया, बैठने और पंखों की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों जैसे कमजोर मतदाताओं को विशेष सहायता दी जानी चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार दिव्यांग (जो 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग) और वरिष्ठ नागरिकों, जिनकी आयु 85 वर्ष से अधिक है उन्हें घर से ही वोट करने की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अलावा, सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित की जाए। अनुराग अग्रवाल ने कहा कि मतदान केंद्र के कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र में गर्मी से संबंधित बीमारियों के लक्षणों को पहचानने और उचित प्रतिक्रिया, प्रक्रियाओं की जानकारी भी शामिल होनी चाहिए। इसके अलावा, हीटवेव के लिए अतिरिक्त संसाधनों और स्थानीय सरकारी एजेंसियों, स्वास्थ्य विभाग और आपातकालीन सेवाओं के साथ समन्वय करें।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़:पटना में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री,और जेडीयू से विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया हैं कि माह जनवरी के राशन का वितरण आगामी 6 फरवरी, 2021 तक कर दिया जाएगा

Ajit Sinha

प्रवासियों की मांगों की अनदेखी,और भेदभाव की नीति अपनाने वाले राजनैतिक पार्टियों को आने वाले चुनावों में सबक सिखाएगी-डॉ अजय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x