Athrav – Online News Portal
पंचकूला फरीदाबाद

कुलभूषण गोयल द्वारा भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ हरियाणा के पदाधिकारियों की सूची जारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संगठन मंत्री, महामंत्री और प्रकोष्ठ प्रभारी से विचार विमर्श करके प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में संयोजक कुलभूषण गोयल ने कुलदीप यादव गुरुग्राम, प्रीति जौहर यमुनानगर, सुनीता चौहान झज्जर और अनिल सैनी हिसार को सह संयोजक बनाया है।

पंचकूला से जय कौशिक, अंबाला से मीना ढींगरा, यमुनानगर से तुलसी गोस्वामी, कुरुक्षेत्र से कुलदीप कौशिक, कैथल से सुरभि गर्ग, करनाल से रंजीत भारद्वाज, पानीपत से रामकुमार सैनी, सोनीपत से ईश्वर कश्यप, जींद से पवन कुमार सिंगला, रोहतक से राजकुमार सहगल, झज्जर से कर्मवीर राठी, सिरसा से मुकेश मेहता, हिसार से भूप सिंह रोहिल्ला, फतेहाबाद से दर्शन नागपाल, भिवानी से भवानी प्रताप, दादरी से कुलदीप जोशी, महेंद्रगढ़ से सरला यादव, रेवाड़ी से श्याम चुग, गुरुग्राम से अनूप, नूंह से श्वेता, पलवल से लखन, फरीदाबाद से छत्रपाल को शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में यमुनानगर से मदन चौहान, करनाल से रेनू बाला गुप्ता, पानीपत से अवनीत कौर, हिसार से गौतम सरदाना, रोहतक से मनमोहन गोयल, गुरुग्राम से मधु आजाद, फरीदाबाद से सुमन बाला, गुरुग्राम से अनिल यादव, फरीदाबाद से देवेंद्र चौधरी को सम्मिलित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला संयोजक स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में पंचकूला संयोजक सुरेश वर्मा, अंबाला मनीष आनंद, यमुनानगर प्रवीण शर्मा, कुरुक्षेत्र अनिल गुप्ता, कैथल नरेश मित्तल, करनाल प्रवीण गुलाटी, पानीपत अशोक कटारिया, सोनीपत रामनिवास, जींद सुनील शर्मा, रोहतक संजय पुनियानी, झज्जर मनीष बंसल , सिरसा सतपाल पूनिया, हिसार मास्टर जयप्रकाश, फतेहाबाद रविंद्र मेहता, भिवानी हर्षदीप टुटेजा, दादरी दयाराम जांगड़ा, महेंद्रगढ़ मुकेश शर्मा, रेवाड़ी राजेंद्र सिंघल, गुरुग्राम अनिल यादव, नूंह विनोद जांगड़ा, पलवल तेजपाल तेवतिया, फरीदाबाद विनोद भाटी को नियुक्त किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: गुरुकुल इंडस्ट्रीज एरिया में बनेगा रेलवे लाइन पर आरओबी : विधायक सीमा त्रिखा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 4 आईएएस अधिकारियों, एक आईआरएस और एक एचसीएस अधिकारी के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शराब की 75 हजार पेटियां गई कहां, सरकार में उच्च पदों पर बैठे हैं शराब तस्करों के सरगना– दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x