Athrav – Online News Portal
पंचकूला

यश गर्ग, वर्ष 2009 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी यश गर्ग ने पंचकूला के उपायुक्त का किया पदभार ग्रहण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: वर्ष 2009 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी यश गर्ग ने आज पंचकूला के उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया। लघु सचिवालय पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उपायुक्त का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। रविवार को राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार यश गर्ग को पंचकूला के उपायुक्त के साथ -साथ माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड का मुख्य प्रशासक भी नियुक्त किया गया है। इससे पहले गर्ग हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईडीसी) और हरियाणा फाइनेंसियल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

यश गर्ग को प्रशासनिक सेवा का लंबा अनुभव है। वे गुरुग्राम, रेवाड़ी और रोहतक में उपायुक्त के रूप में कार्य करने के अलावा नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त भी रह चुके है। गर्ग उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में निदेशक एवं विशेष सचिव तथा नागरिक उड्डयन विभाग में सलाहकार एवं विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा चुके है। गर्ग ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है और वे लोक नायक अस्पताल दिल्ली में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके है। 2009 में यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने छठा रैंक हासिल किया। उपायुक्त ने पदभार ग्रहण करने उपरांत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का परिचय लिया और उन्हें अपने विजन के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनकी प्राथमिकता जिला में चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए लोकसभा आम चुनाव-2024 को निष्पक्ष,पारदर्शी और शांति पूर्वक ढंग से संपन्न करवाना है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जिला में चुनावों की दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम पंचकूला गौरव चौहान, नगराधीश मन्नत राणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह और डीटीपी राकेश बंसल उपस्थित थे।

Related posts

पंचकूला ब्रेकिंग: राज्यसभा हेतु नामित सांसद रेखा शर्मा पहुंची पंचकूला भाजपा मुख्यालय, कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

Ajit Sinha

पंचकूला नगर निगम का बजट 250 करोड़ रुपये तक पहुंचा, 29 फरवरी को होगा पेश-कुलभूषण गोयल

Ajit Sinha

पंचकूला पुलिस ने 1 ही दिन में करीब 1.25 करोड़ रुपये की 625 ग्राम हेरोइन बरामद कर 2 अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर किए गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x