Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बड़खल ने दो चोरों को गिरफ्तार कर ,उसके कब्जे से चोरी के दस मोटर साइकिलों को बरामद किए हैं, सुरेश भड़ाना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बड़खल पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर, इनके कब्जे से आज पुलिस ने चोरी की 10  मोटर साइकिलों को बरामद किए हैं पुलिस की मानें तो इससे पहले सोहना सीआईए पुलिस  पकडे गए दोनों चोरों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। चोरी की मोटर साइकिलों को राजस्थान में ले जाकर 5 से 6 रूपए में बेच दिया करते थे।

क्राइम ब्रांच प्रभारी सुरेश भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि मेवात के तावडू निवासी सुनील व मोहम्मदपुर,जिला मेवात निवासी नरेश को बड़खल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया हैं। उन्होनें पकड़े गए सुनील व नरेश के पास से चोरी के दस मोटर साइकिलों को बरामद किए हैं। उनका कहना  हैं कि  जब गहनता से पूछताछ की गई तो पकडे गए चोरों ने बताया कि वह लोग इससे पहले सोहना सीआईए पुलिस के हथ्थे चढ़ चुके हैं और इनमें से चार मोटर साइकिलों को गुरुग्राम, दो मोटर साइकिलों को दिल्ली, चार मोटर साइकिलों को फरीदाबाद से चोरी करना कबूल किया  हैं।

उनका कहना हैं कि यह लोग मेवात से फरीदाबाद जिले में बस में सवार होकर आते थे और पब्लिक  पैलेसों से एक एल टाइप वाली चाभी से मोटर साइकिलों के  लॉक खोल कर, उस बाइक को चोरी से स्टार्ट करके ले जाते थे। उनका कहना हैं कि यह लोग चोरी की मोटर साइकिलों को राजस्थान में ले जाकर 5 से 6 हजार रूपए में बेच दिया करते थे। उनकी मानें तो चोरी के आरोपी सुनील व नरेश के कब्जे चोरी की दस मोटर साइकिलों को बरामद किए हैं।

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना के सामने किसने लगाए मोदी मोदी के नारे का वायरल वीडियो देखिए

Ajit Sinha

मानव रचना के छात्रों से रूबरू हुए राज्यसभा सांसद के.जे अल्फोंस

Ajit Sinha

सफाई कर्मचारियों के रहन- सहन, उनके बच्चों की शिक्षा व पालन पोषण बेहतर बनाना ही आयोग का मुख्य उद्देश्य है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x