Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :वरिष्ठ नेता राजेश नागर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव राजपुर कला का दौरा कर, लोगों की समस्याओं के बारे में पता किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भाजपा के चलो गांव की ओर के तहत वरिष्ठ नेता राजेश नागर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव राजपुर कला का दौरा किया और लोगों की समस्याओं के बारे में पता किया। स्थानीय लोगों ने गांव पहुंचने पर राजेश नागर का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया और सम्मान स्वरूप पगड़ी बांधी। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता किशन ठाकुर, पार्षद नरेश नम्बरदार, पूर्व पार्षद राजेश तंवर भी मौजूद रहे।
गांव राजपुर कला के लोगों के बीच पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा व केंद्र की सरकार जनता का जीवन सरल बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन व प्रशासन देना भाजपा का मंत्र है। जिससे लोगों को उनके काम सरलता से पूरा करने में कामयाबी मिली है। अधिकांश सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश घटती जा रही है। वहीं समय पर काम होने शुरू हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज बिना भेदभाव और बिना भाई भतीजावाद के लोगों को सरकारी विभागों में योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं।
राजेश नागर ने लोगों से कहा कि वह किसी भी प्रकार की विकास संबंधी समस्या तिगांव विधानसभा क्षेत्र में नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का तिगांव विधानसभा क्षेत्र को विशेष अनुग्रह मिल रहा है जिससे यहां करोड़ों रुपयों के विकास कार्य हो रहे हैं। इस मौके पर सरपंच कुलबीर चौहान, सुखबीर चौहान, राजबीर, किशन प्रजापत, पिंकराज, डालचंद, परमानंद, रोहताश, फिरे चंदीला पार्षद, डा. परमानन्द, धर्मवीर सरपंच, बाबू हाड़ा, रघुबीर जेलदार, उदयवीर ब्लॉक मैम्बर, प्रेमपाल बैंसला पूर्व ब्लॉक मैम्बर, रामनिवास नागर सहित गांव की सरदारी मौजूद थी।

Related posts

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बदली राजनीति की परिभाषा: असीम गोयल

Ajit Sinha

कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का समाधान ‘कवच’ स्टार्ट-अप टीम ने बनाई ऐप, संक्रमित व्यक्ति होगा पास तो देगी अलर्ट

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 99% अंक लेकर मासिक रैंकिंग में प्रदेश पुलिस पहले स्थान पर: सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड में पाए 100%

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x