Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

तिगांव विजय संकल्प रैली में बोले नायब सैनी – कांग्रेस के पास ना नेता, ना नीति और ना ही काम करने नीयत है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
तिगांव (फरीदाबाद): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने और उनको ऊंचा उठाने की दिशा में काम किए हैं। आज महिलाएं सीमा पर देश की रक्षा करने का काम कर रही है और राफेल जैसे युद्धक विमान को उड़ाने में भी वह सक्षम हैं। यहां भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के जरिए कई लाख बेटियों को जीवन दान देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का काम किया है और आने वाले समय में लखपति दीदी की संख्या 3 करोड़ से ज्यादा होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने वाली कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं के उत्थान के लिए कदम नहीं उठाया, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार महिलाओं की देश के विकास में भागीदारी हो इसके लिए नारी शक्ति वंदन बिल लेकर आई और महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का अधिकार मोदी सरकार ने दिया है।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज विपक्ष के पास ना तो नेता है और ना ही उनकी नीति और नीयत सही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नेता भी सही है नीति और नीयत भी सही है। सरकार ने हर व्यक्ति का सम्मान बढ़ाने के लिए काम किया है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए सैनी ने कहा कि बाबा साहब वंचितों को ऊपर उठने और उनका विकास चाहते थे। मोदी सरकार ने गरीब लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड के जरिए ऊपर उठाने का काम किया है। कांग्रेस द्वारा चुनाव घोषणा पत्र में देश की जनता के साथ न्याय करने की बात कहने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि असल में अन्याय इन लोगों ने किया और न्याय नरेंद्र मोदी ने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गरीबों महिलाओं किसानों के साथ न्याय किया है और पूर्व की सरकारों ने उनके साथ अन्याय किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में एक सिलेंडर लेने के लिए तीन दिन लाइन में लगना पड़ता था तब जाकर कहीं सिलेंडर मिलता था। मोदी सरकार ने घर-घर सिलेंडर भेजने की व्यवस्था की है। 11 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त सिलेंडर देने का काम मोदी ने किया है। किसानों को किसान सम्मन निधि केंद्र सरकार ने दी जिसके माध्यम से तीन लाख करोड रुपए किसानों के खाते में गए।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कोविड के दिनों को याद करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवल 8 महीने में दो वैक्सीन बनकर तैयार हो गई और लोगों तक इन वैक्सीनों को फ्री भेजने का काम किया। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत विश्व में 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था थी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह पांचवें नंबर पर आई है और अब सरकार ने फैसला किया है कि अगले 5 साल में इसे अमेरिका और चीन के साथ विश्व की तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रही है और देश को नई दिशा देने का काम कर रही है जिस देश के विकास में नए पंख लगे हैं।

Related posts

बीजेपी-जेजेपी गठबंधन मजबूत, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से सकारात्मक रही चर्चा – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

हरियाणा: पुलिस महानिदेशक, मनोज यादव समेत हरियाणा पुलिस के अन्य फ्रंट लाइन वर्करस वीरवार को टीका लगाया जाएगा।

Ajit Sinha

बीजेपी, जेजेपी, बीएसपी समेत विभिन्न यूनियन व संगठनों के पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का दामन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x