Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: चार गिरफ्तारियां, मीडिया की एंट्री बैन जैसे फैसले एबीवीपी के प्रदर्शन से डरा प्रशासन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:अभाविप जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकताओं ने आज से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया व जोरदार प्रदर्शन किया, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पुलिस प्रशासन के माध्यम से दबाव बनाकर प्रदर्शन को दबाने का प्रयास किया गया जिसके तहत पुलिस प्रशासन द्वारा चार से पांच गिरफ्तारियां की गई जिसमें विभाग संयोजक दीपक भारद्वाज कॉलेज अध्यक्ष ऋषभ भड़ाना देव व देव वशिष्ठ नाम के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई,मगर विद्यार्थी परिषद किसी भी हालत में झुकने को तैयार नहीं है और ना ही किसी दबाव में आने वाली है जिसके चलते विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन दिन भर जारी रहा.  एबीवीपी इकाई अध्यक्ष नरेन सैनी ने बताया कि अभाविप गत् दो दिवस पहले ही प्रशासन को जगाने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन किया मगर विश्वविद्यालय प्रशासन की नींद टूट नहीं रहीं, ऐसे में एबीवीपी इकाई ने निर्णय लिया है कि जब तक विधार्थी हितों में निर्णय नहीं होगा हम लगातार धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं विश्वविद्यालय प्रशासन एवं कुलपति को दो बार 16 सुत्रीय मांग पत्र छात्र हितों को लेकर सौंप चुकी है,

जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिसमें वाटर कूलर, सुचारू रूप से क्लास न चलना, छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन की उचित व्यवस्था,लैब में सामान उपलब्ध न होना, क्लास में माइक और स्पीकर की उचित व्यवस्था ना , क्लब की मुलभूत सुविधाएं और उनके फंड, एकेडमिक कैलेंडर और कैंपस टाइमिंग, समेत अनेक विषयों पर ज्ञापन दिया लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही थी जिसको लेकर आज जेसी बोस विश्वविद्यालय इकाई द्वारा मुख्य गेट को बंद कर प्रदर्शन किया गया, इस दौरान प्रशासन ने हाथपाई कर विधार्थियों पर दबाव बनाने व अपनी कमियां छिपाने का प्रयास किया गया, मगर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को झुकाने का कार्य करते हुए जल्द से जल्द सभी मांगों को पूरा करवाने का प्रयास किया जिस पर विश्वविद्यालय कुलपति ने एक सप्ताह का समय मांगते हुए सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया एबीवीपी उपाध्यक्ष आंचल नागर ने बताया कि इससे पहले ज्ञापन दिया गया था मगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विषय को गंभीरता से नहीं लिया। एबीवीपी कार्यकर्ता लावन्या व अंजलि ने संयुक्त रूप से बताया विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों को लेकर गंभीर नहीं विश्वविद्यालय में गर्मी में पीने के पानी की भी कोई सुविधा नहीं है,विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन, छात्रा कॉमन रूम, वॉशरूम, साफ-सफाई, समेत अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसपर विश्वविद्यालय प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। छात्र नेता राहुल व हर्ष का कहना है विश्वविद्यालय में क्लब की अटेंडेंस और उनके फंड, एकेडमिक कैलेंडर और कैंपस टाइमिंग, एकेडमिक कलेंडर न होने के कारण छात्रों को प्रतिदिन सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक विश्वविद्यालय कैंपस में ही रहना पड़ता है, क्लब में जुड़े छात्रों का अटेंडेंस सुनिश्चित न होना बड़ा गंभीर विषय है,इस अवसर पर विभाग संयोजक दीपक भारद्वाज में बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर छात्र हितों के लिए संघर्षरत है, विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों की मांगों को पूरा नहीं करेगी तो विद्यार्थी परिषद छात्र हितों में भूख हड़ताल भी बैठेगा। इस मौके पर एबीवीपी के निधि, पूजा, रीतू, लावण्या, प्रवीन, सुमित, कुलदीप, ऋषभ, मोहित, निश्चय, यशवर्धन, हरिश,अमन, ममता, कुलदीप, हरीश, अंजलि , रविन्द्र आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Related posts

पंचकूला ब्रेकिंग:हरियाणा में 4 जून को बड़े मार्जिन से खिल रहे हैं 11 कमल के फूल : नायब सैनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : निगम कमिश्नर मोहम्मद शाइन ने अधिकारीयों को आदेश दिए हैं पानी के दरुपयोग करने वालों के खिलाफ पुलिस में करवाए केस दर्ज।

Ajit Sinha

एमसीएफ कमिश्नर का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कर्मचारी से पैसे मांगने वाले को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x