Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद; नियमों का उल्लंघन करने वाले 85 बसों का चालान और 17 बस को किया गया इंपाउंड- राकेश आर्य 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य के द्वारा दिए गए निर्देश एवं पुलिस उपायुक्त यातायात ऊषा की मार्गदर्शन में एसीपी ट्रैफिक के नेतृत्व और आरटीए की सहायता से यातायात व्यवस्था सुधार सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अंतर्गत के चेकिंग अभियान में दो दिनो मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 152 स्कूल बस चालकों के चालान किए गए और 22 बसों को इंपाउंड किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बसों की लगातार चेकिंग की जा रही है। यातायात पुलिस उपायुक्त के अनुसार दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करना अति आवश्यक है।

यातायात पुलिस रोजाना चौक-चौराहों पर ऐसी बसों को रोककर चालान कर रही है। फरीदाबाद पुलिस द्वारा कल 85 बसों का चालान किया गया और 17 बस इंपाउंड की गई वहीं आज अभी तक 67 बसों का चालान किया जा चुका है और 5 बसें इंपाउंड की जा चुकी हैं।  स्कूल बसों की समय-समय पर चेकिंग की जाती है जिसमें वर्ष 2023 में 1162 स्कूल बस चालको के चालान किए गए थे वही इस वर्ष जनवरी से 10 अप्रैल तक करीब 105 बसों के चालान किए जा चुके हैं। बच्चों को ले जाने वाली स्कूल बस को निर्धारित यातायात नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।नियमों के तहत प्रत्येक बस में निम्नलिखित नियमों की पूरी पालना हो। डीजल बस 10 साल से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। पेट्रोल व सीएनजी की बस 15 साल से पुरानी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक स्कूल बस में आईपी कैमरा, मानिटर हो और 15 दिन की रिकॉर्डिंग बस में और 90 दिन की स्कूल में हो। बस में महिला सहायक होनी आवश्यक है। सुरक्षित वाहन पालिसी के सभी नियम पूरे हो। चालक के पास पांच साल का अनुभव होना चाहिए। कंडक्टर के पास वैध लाइसेंस होना चाहिए। चालक-परिचालक की वर्दी होनी चाहिए, रजिस्ट्रेशन व फिटनेस सर्टिफिकेट हो। बसों में स्पीड गर्वरनेंस लगा हो। स्पीड गवर्नर लगा हो और कार्य करता है। नंबर प्लेट ठीक होनी चाहिए। अग्निशमन यंत्र लगा हो। ब्रैक व इमरजेंसी ब्रेक सही से काम कर रहे हों। हेड लाईट व बैक लाइट सही हो। फर्स्ट एड बॉक्स लगा होना चाहिए। स्कूल बसों के पीछे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर लिखे होने चाहिए। ऐसा न करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

महेंद्रगढ़ :बीएमडी क्लब ने पालड़ी पनिहारा में कुआँ पूजन कार्यक्रम में किया नवजात बेटी के परिवार का किया सम्मान

Ajit Sinha

फरीदाबाद के नीमका जेल के सुरक्षा वार्ड में बंद एक खूंखार कैदी ने सोते हुए साथी कैदी अब्दुल रहमान की सनसनीखेज हत्या कर दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंचायती राज संस्थायों की वार्ड वाईज मतदाता सूची की जा रही है तैयार: जिला उपायुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x