Athrav – Online News Portal
नोएडा राजनीतिक राष्ट्रीय

मौसम बना विलेन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नहीं पहुंच पाए नोएडा, भाजपा कार्य कर्ता हुए मायूस

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर डॉ.महेश शर्मा के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली में अचानक मौसम खराब हो जाने के कारण केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नहीं पहुंच पाए, सेक्टर-33ए में नोएडा हाट के पास स्थित शिवालिक पार्क में आयोजित होने वाली इस सभा के लिए काफी दिनों से तैयारी चल रही थी। उनका हेलीकॉप्टर नोएडा के बॉटनिकल गार्डन पर स्थित हेलीपैड पर उतरना था जिसके बाद वहां से वह कार के माध्यम से रैली करते हुए सेक्टर-33 में पहुंचने वाले थे, लेकिन शनिवार को तेज आंधी और बारिश आने की वजह से अमित शाह का आगमन रद्द हो गया है. लेकिन रैली पहुंचे लोगों को उन्होंने ने फोन से संबोधित किया।  

डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में अमित शाह के आने की खबर सुनने के बाद नोएडा और आसपास के इलाकों में रहने वाले काफी लोग इकट्ठा होने लगे थे। अमित शाह के फैंस और भारत माता की जय के नारे लगाने लगे थे, लेकिन अचानक कार्यक्रम कैंसिल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता मायूस हो गए. लेकिन को अमित शाह ने फोन से संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के कारण मजबूरी में नोएडा नहीं पहुंच पा रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि नोएडा की जनता से मिलने मैं जल्दी ही नोएडा आऊंगा। उन्होंने नोएडा की जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक वोट देकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा.महेश शर्मा को चुनाव में अवश्य भारी मतों से चुनाव जिताएं।अमित शाह नोएडा में जनसभा को संबोधित करने नहीं आ पाने से भाजपा कार्यकर्ता मायूस हो वापस जा रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, जो सामान्य तरीके से लोगों को निकलवाने का प्रयास कर रही है। आंधी और बारिश की वजह से हालात को सामान्य में पुलिस को समय लग रहा है।

Related posts

केंद्रीय बलों ने महाराष्ट्र में बाढ़ में फंसे महालक्ष्मी एक्सप्रेस से 900 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला

Ajit Sinha

राष्ट्रपति से मिले पीएम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने बाद पहली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक।

Ajit Sinha

अर्थव्यवस्था मंदी से बाहर है चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद में दो अंकों की वृद्धि हुई है-बीजेपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x