Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद; आज बिट्टू बजरंगी के शस्त्र लाइसेंस को रद्द करने के संबंध में पुलिस प्रशासन ने जारी किया कारण बताओं नोटिस।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस प्रशासन ने आज राजकुमार उर्फ़ बिट्टू बजरंगी को आर्म्स लाइसेंस रद्द करने के संबंध में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया हैं। बता दें कि राज कुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी निवासी पर्वतीय कॉलोनी, को सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस दिया गया था। बिट्टू बजरंगी के द्वारा लाइसेंस अप्लाई करते वक्त शपथ पत्र/एफिडेविट देकर यह आश्वासन दिया गया था कि वह लाइसेंस से संबंधित नियम शर्तों का पालन करेगा। इन्हीं शर्तों पर बिट्टू बजरंगी को शस्त्र लाइसेंस दिया गया था। पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, वह उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया। वायरल वीडियो में बिट्टू बजरंगी एक श्यामू नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस कृत्य में उसके साथ दो-तीन और व्यक्ति भी शामिल थे।वायरल वीडियो व श्यामू की शिकायत पर बिट्टू बजरंगी व अन्य के खिलाफ शिकायत से संबंधित धाराओं के अंतर्गत थाना सारन  में मुकदमा दर्ज कर नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की गई थी।

Related posts

फरीदाबाद : जो लोग दूसरों की मदद करते हैं, उन्हें कम तनाव रहता है, मानसिक शांति और आनंद का अनुभव होता है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शहीदों को तिरंगा यात्रा के ज़रिए दी गई सच्ची श्रद्धांजलि : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

कुख्यात गैंगेस्टर कौशल के दो मकानों और चार दुकानों पर चला जिला प्रशासन का बुल्डोजर -धवस्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x