Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

राहुल बोले- मोदी ने 22 लोगों को इतना अमीर बना दिया है कि उनके पास 70 करोड़ हिंदुस्तानियों जितना धन है

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शासन में 22 लोगों को इतना अमीर बना दिया है कि उनके पास 70 करोड़ हिंदुस्तानियों जितना धन है। यह बेहद शर्म की बात है। मोदी सिर्फ चुनिंदा अरबपतियों के लिए काम करते हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं, पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों के लिए काम करती है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह बात मध्य प्रदेश के सिवनी और शहडोल में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहीं। दोनों जनसभाओं में विशाल जनसमूह उमड़ा। जनता की उमडी भीड़ के बीच राहुल गांधी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर घेरा। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों, छोटे दुकानदारों, किसानों, मजदूरों का कर्ज माफ नहीं किया, मगर सबसे बड़े अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। यदि इन अरबपतियों का कर्ज माफ होता है तो, फिर देश के किसानों, मजदूरों और आदिवासियों का भी कर्ज माफ होना चाहिए। यदि किसानों, मजदूरों और आदिवासियों का कर्ज माफ नहीं होता है तो फिर अरबपतियों का कर्ज भी माफ नहीं होना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा-आरएसएस के लोग आदिवासियों को वनवासी कहते हैं। आदिवासी शब्द का मतलब कि जो इस देश के पहले मालिक हैं, जिनका जल-जंगल-जमीन पर पहला अधिकार है। वनवासी शब्द का मतलब कि वो लोग जो जंगल में रहते हैं। वनवासी का मतलब है कि आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन पर कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि देश में आदिवासियों की आठ प्रतिशत आबादी है। लेकिन हिंदुस्तान की सबसे बड़ी कंपनियों के मालिकों की लिस्ट में एक आदिवासी नहीं मिलेगा। हिंदुस्तान को 90 अफसर चलाते हैं, जिनमें सिर्फ एक अफसर आदिवासी है। मध्य प्रदेश में भाजपा का एक नेता आदिवासी के ऊपर पेशाब कर रहा था और उसके साथियों ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया, ये भाजपा की विचारधारा और सोच है।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासियों को उनका अधिकार देने के लिए कांग्रेस पेसा कानून लाई, जमीन अधिग्रहण और ट्राइबल बिल लाई थी। इंदिरा गांधी जी और कांग्रेस की सरकारों ने आदिवासियों को उनकी जमीन वापस दी और उनका हक दिया, लेकिन भाजपा को जहां भी मौका मिलता है, वह आदिवासियों की जमीन छीनकर अडानी जैसे अरबपतियों के हवाले कर देती है। वहीं जब आदिवासी युवा भाजपा से रोजगार और शिक्षा पर सवाल करता है, तो उनको पकड़कर जेल में डाल दिया जाता है।राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देश की जनता के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। कांग्रेस ने वादा किया है कि केंद्र में सरकार बनने पर शिक्षित युवाओं को सालाना एक लाख रूपये की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी। 30 लाख सरकारी नौकरियां भरी जाएंगी। पेपर लीक रोकने के लिए कानून और नीतियां बनाई जाएंगी। गरीब परिवार की महिला को सालाना एक लाख रूपये दिए जाएंगे। आंगनवाड़ी,आशा और मिड डे मील वर्कर के लिए केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा। किसान न्याय के तहत किसानों की कर्ज माफी और एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी। फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर सीधे खाते में पैसा ट्रांसफर होगा। मुख्य सरकारी कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम मजदूरी बंद होगी। हिस्सेदारी न्याय के तहत जातीय जनगणना होगी। देश में जहां भी आदिवासियों की आबादी 50 प्रतिशत से ज्यादा है, वहां छठी अनुसूची लागू की जाएगी। एससी-एसटी और ओबीसी की स्कॉलरशिप दोगुनी की जाएगी। इनके अलावा भी कांग्रेस ने कई वादे किए हैं।

Related posts

दिल्ली में केंद्र की परियोजनाओं के लिए धर्मस्थलों को न ढहाएं एलजी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: अंबेडकर की प्रतिमा खंडित मामले में सर्व समाज के लोगों ने एसडीएम से की मुलाकात।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मानव रचना यूनिवर्सिटी को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी ने किया ‘QS I-GAUGE Gold Rating’ से सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x