Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

शार्ट सर्किट के कारण प्लास्टिक के तीन गोदामों में लगी भयंकर आग, 30 फायर बिग्रेड की गाड़ियों की मदद से पाया आग पर काबू।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पाली इलाके में आज सुबह लगभग साढ़े 11 बजे एक गोदाम में शार्ट सर्किट के कारण भयंकर आग लग गई। जिस गोदाम में सबसे पहले आग लगी थी , उसमें प्लास्टिक के सामान रखे हुए थे , जो फैलती हुई ये आग आसपास के दो और गोदामों को अपने चपेट में ले लिया। लगी आग की सूचना मिलते ही पाली चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह अपने टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए, और पहुंचते रास्ते से ही फायर बिग्रेड को भी सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को तुरत काबू किया क्यूंकि आग बहुत ज्यादा थी। इतने देर में एक एक करके मौके पर फायर बिग्रेड की लगभग 30 गाड़ियां पहुँच गई, और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। 7 घंटों के भारी मशक्कत के बाद दम कल कर्मियों ने लगी आग पर काबू पाया। हालत के अनुसार लगी आग में करोड़ों रूपए सम्पति जलकर खाक होने की खबर हैं।

Related posts

फरीदाबाद: साइकिलिंग को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की गई साइकिल रैली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन ने आज रोष प्रदर्शन करते हुए जबर्दस्त नारेबाजी की।

Ajit Sinha

कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कई इलाकों में अपनों के बीच मनाई ईद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x