Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

प्लाईवुड के नीचे दबा कर ले जा रही ट्रक से लगभग 50 लाख रूपए कीमत की अंग्रेजी शराब की भरी हुई बोतलें बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की अपराध शाखा नूंह टीम ने ट्रक में प्लाईवुड़ के नीचे अवैध शराब भरकर ले जाते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने ट्रक में से 9336 बोतले अवैध शराब की बरामद की है जिसकी अनुमानितः कीमत लगभग पचास लाख रूपये है। इस बारे में जानकारी देते हुए अपराध शाखा नूंह प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अपराध शाखा स्टाफ में तैनात सहायक उप-निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर था। उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक चालक अपने ट्रक में अवैध अग्रेजी शराब भरकर बेचने के लिए केएमपी रोड़ कुंडली से पलवल होते हुए बिहार जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम द्वारा उपरोक्त स्थान पर नाकाबन्दी शुरू की गई। कुछ समय बाद उक्त गाडी आती हुई दिखाई दी, जिसको पुलिस टीम ने रोककर चालक का नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम अशोक कुमार पुत्र आईदान सिंह निवासी दुन्गरा जिला बाडमेर, राजस्थान बताया । गाडी की तलाशी लेने पर गाड़ी में प्लाईवुड़ के नीचे अंग्रेजी शराब की अलग-2 मार्का की कुल 9336 बोतले बरामद की गई।गाड़ी चालक से कागजात मांगने पर चालक ने जोधपुर, राजस्थान से सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल के लिए प्लाईवुड़ की एक फर्जी बिल पेश किया तथा बरामद शराब के संबंध में कोई कागजात पेश नहीं किए। पुलिस द्वारा अवैध शराब को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ थाना रोजका मेव में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा ट्रक चालक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है ।

Related posts

पुलिस पार्टी पर कातिलाना हमला करने , ईआरवी गाडी तोड़ने व सरकारी काम में बाधा डालने के दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

मोहाली के समक्ष अमरूद बाग़ घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच में 16 आरोपितों के खिलाफ अभियोजन शिकायत (पीसी) दायर की है।

Ajit Sinha

पलवल में बाजार खोलने पर ऑड-इवन फार्मूला लागू, पहले दिन इवन नंबर की खुलेंगी दुकानें : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x