Athrav – Online News Portal
जरा हटके फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में आयोजित रेन डांस में मुस्कुराते,खिलखिलाते, मस्ती भरे अंदाज में नाचे- झूमे हजारों लोग- देखें वीडियो।




अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी में होली त्यौहार के पावन अवसर पर रेनडांस का आयोजन किया गया जिसमें एक साथ कई हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान रंग बिरंगे रंगों,और रंगीन पानी के बौछारों के बीचे मस्ती भरे होली के गीतों पर जमकर थिरके,ये शानदार दृश्य को “अथर्व न्यूज़: ने अपने कैमरे में कैद रहने पीछे नहीं रह सकें,

क्यूंकि यह मस्त माहौल में नाचते और मुस्कुराते और खिलखिलाते लोगों के चेहरे जो लोगों को तनाव मुक्त बनाता हैं। इस दिशा को गति देने वाले कोई साधारण इंसान तो हो नहीं सकता। ये शानदार रेन डांस हजारों लोगों को आज एक वरदान के रूप में मिला हैं। ये शानदार आयोजन ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा आयोजित की गई थी.


इस रेन डांस में फ़िल्मी होली के गीतों पर रंगीन पानी के बौछारों के बीच क्या लड़का, क्या लड़की, क्या महिला, क्या पुरुष, क्या बुजुर्ग महिला,क्या बुजुर्ग पुरुष सभी के सभी झूमते हुए नजर आए। कोई अपने भाई के साथ, कोई अपनी बहन के साथ, कोई पत्नी के साथ , कोई पति के साथ, कोई पिता के साथ, कोई मां के साथ,सभी के सभी लोग मुस्कुराते,खिलखिलाते अंदाज में नाचते हुए नजर आए।

आज का ये शानदार दृश्य, हजारों लोगों के लिए ये यादगार पल बन गया। ये भी देखा गया है कि बहुत सी महिलाएं जो गृहणी हैं , और उनके अंदर भी जो प्रतिभा छुपी थी, वह महिला भी अपने आप को पुरे मस्ती के साथ नाचने से नहीं रोक सकीं।

आयोजक व ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का कहना हैं कि इस तरह के आयोजन दिल्ली -एनसीआर में अगर कही होता हैं, तो वह फरीदाबाद में होता हैं जहां पर हजारों के तादाद में लोग होली के दिन आयोजित रेन डांस शामिल होते हैं , और पुरे मस्ती के साथ होली खेलते हैं।

सवाल के जवाब उनका कहना हैं कि ग्रीन फील्ड में होली पर्व के दिन रेन डांस का ये सिलसिला बीते लगभग 15 से अधिक सालों से लगातार चलता हुआ आ रहा हैं। इसमें उनके साथ उनकी टीम बीते कई दिनों से पुरे प्लानिंग के साथ मेहनत कर रही थी, जो पूरी तरह से सफल हुई हैं।
यहां पर झूले का इंतजाम था जिसपर छोटे -छोटे बच्चे और बड़े लोग, अपने परिवार के सदस्यों के संग झूलते हुए नजर आए, यहां पर लोगों के लिए चाट और खाने के स्टालों का भी इंतजाम था,

जिसका हजारों लोगों ने पूरा लुप्त उठाया। हस्ते और मुस्कुराते अंदाज में , हजारों लोगों का प्यार आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद, उन्होनें कहा कि अब आगे की जो भी कार्यक्रम होंगे, उसकी तैयारी में उनकी टीम फिर से जुट जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद :जिला स्तरीय गीता जयंती उत्सव 2017 के आयोजन से जुड़ी सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह बीते 14 महीनों में अपने महकमें को मस्त माहौल में रखा, साथ में आमजनों को भी

Ajit Sinha

उद्योग व पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने हुड्डा के कार्यकारी अभियंता तुरंत प्रभाव से जोगीराम को सस्पेंड किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x