Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पारंपरिक विधि विधान से हुआ होलिका दहन, रंगों के त्योहार का आयोजन किया जाएगा-वीडियो देखें।




अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के विभिन्न सेक्टरों 390 स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन किया गया है। शाम से नोएडा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक विधि विधान से होलिका दहन का सिलसिला शुरू हो गया। सेक्टर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर होलिका दहन की गई। लोगों ने होलिका दहन के साथ ही सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर बच्चों के साथ ही हर आयु के लोगों उत्साहित दिखे। पूरे होलिका दहन के अवसर पुलिस की व्यवस्था चुस्त और चौकस दिखाई दी। शहर के लगभग सभी सेक्टर में होलिका दहन की व्यवस्था की गई थी।

नोएडा के सैक्टर 27 के बी ब्लॉक में सादगी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था,  होलिका दहन से पहले  पुरुष और महिलाओं ने जल, माला, रोली, पुष्प,गुड़, मूंग, गुलाल, कच्चा सूत, नारियल और नई फसल (जौ, गेहूं आदि) से विधि विधान होलिका की पूजा की। पूजा के बाद पारंपरिक मंत्रों के उच्चारण के साथ ही होलिका दहन किया गया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। 

सेक्टर 71 मे चौराहे पर होलिका दहन किया गया। पूरे होलिका दहन के अवसर पुलिस की व्यवस्था चुस्त और चौकस दिखाई दी। इससे पहले होलिका पूजन के लिए लोगों ने बाजारों में खरीदारी की। पूजा स्थल के पास फूल-माला, जौ व अन्य पूजन सामग्री की दुकानें लगाई गई थीं।


सोमवार को रंगों के त्योहार का आयोजन किया जाएगा।सेक्टरों, सोसाइटियों व मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शाम को निश्चित मुहूर्त पर होलिका में अग्नि प्रज्वलित की गई। महिलाओं ने गीत गाए और परिवार की सुख, समृद्धि की प्रार्थना की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ढोल नगाड़ों के साथ होली पर खूब धमाल मचा।

Related posts

फरीदाबाद:सातवें नवरात्रि पर श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में गूंजे माता कालरात्रि के जयकारे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ऐसा प्रधानमंत्री जो नोटबंदी जैसा इतना बड़ा कदम बिना सोचे-समझे उठाता है,या तो उसकी नीयत खराब है या उसकी समझ खराब है : केजरीवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिलावासी गर्मी व लू से बचने के लिए एहतियात बरते : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x