Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ने जटिल न्यूरोलॉजिकल उपचार के लिए अत्याधुनिक इंट्राऑपरेटिव न्यूरो नेविगेशन टेक्नोलॉजी की शुरुआत की


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: न्यूरोलॉजिकल सर्जरी के लिए अत्याधुनिक और एडवांस्‍ड उपचार प्रदान करने के अग्रणी प्रयास के तहत फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने इस रीजन में पहली बार इंट्राऑपरेटिव न्यूरो नेविगेशन टेक्नोलॉजी लॉन्च की है। फरीदाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता की सम्मानित उपस्थिति में अस्पताल में इस अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी की सुविधा की शुरुआत का जश्न मनाया गया, जिसने क्षेत्र में न्यूरो सर्जरी में सटीकता और देखभाल का नया मानक स्थापित किया है। इसके लॉन्च के मौके पर डॉ. कमल वर्मा, डायरेक्टर, न्‍यूरोसर्जरी, फोर्टिस एस्‍कॉर्ट्स हॉस्पिटल,ने कहा, ‘‘इस एडवांस्‍ड न्यूरो नेविगेशन टेक्नोलॉजी से मरीजों को बहुत लाभ होगा क्योंकि यह नाजुक प्रक्रियाओं के दौरान आसानी से नेविगेट करने की क्षमता के साथ ऑपरेशन थिएटर में रीयल टाइम जीपीएस की सुविधा प्रदान करता है, जिससे यह सटीकता को एक नए स्तर पर ले जाता है।

इसके अलावा ऑपरेशन के दौरान छोटा चीरा लगाने से दर्द काफी कम हो जाता है, जिससे कम रक्त चढ़ाने की जरूरत होती है, सर्जरी में कम समय लगने से जटिलताएं भी कम होती हैं और मरीजों को अस्पताल में कम समय तक रहना पड़ता है और वह जल्द ही सामान्य गतिविधियां करने में सक्षम होता है। नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से ब्रेन ट्यूमर सर्जरी, एंडोस्कोपिक ब्रेन सर्जरी, इमेज गाइडेड स्पाइनल इंस्ट्रूमेंटेशन, फ्रेमलेस स्टीरियोटैक्टिक सर्जरी, डिफॉर्मिटी ठीक करने और मिनिमल इनवेसिव स्पाइन सर्जरी आसानी से की जा सकती है।’’ योगेंद्र अवधिया, फैसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने कहा, ‘‘हमें स्टील्थ स्टेशन S8 न्यूरो नेविगेशन सिस्टम लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है, जो फरीदाबाद का पहला और शहर में सबसे व्यापक सर्जिकल सूट है। डॉ. कमल वर्मा के नेतृत्व में यह उपकरण मरीजों की जरूरतों को पूरा करेगा और हमारा अस्पताल अब न्यूरो सर्जरी में नवीनतम टेक्नोलॉजी से लैस है जो मरीजों के लिए बेहतर और गुणवत्तापूर्ण परिणाम देने में हमारी सहायता करेगी।’’

Related posts

फरीदाबाद:पहले जलते हुए झुग्गी में फंसी बुजुर्ग महिला को बचाया, फिर 1 महीने का राशन दिलवाया,एक दिन में नई झुग्गी बनवा दी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: योग से जिंदगी में सकारात्मक बदलाव महसूस करने लगेंगे – प्रभात रंजन आचार्य

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 28 अक्टूबर को एनआईटी बस अड्डा होगा जनता को समर्पित: मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x