Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : आज तड़के सेक्टर -37 के एक मकान में तीन हथियार बंद बदमाशों ने जमकर की लूटपाट,बुजुर्ग से गहने उतरवाए, जांच में जुटी पुलिस।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :आज तड़के सेक्टर -37 के एक मकान में घुस कर तीन अज्ञात बदमाशों हथियारों के बल पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया। बताया गया हैं कि इससे पूर्व में भी घटना स्थल के आस -पास इसी तरीके से घटना घटित हुई थी। इस बात से वहां के लोगों में काफी नाराजगी हैं।
खबर हैं कि मौके पर इस वक़्त पुलिस व क्राइम की टीम पहुंच गईं और अपने -अपने एंगल से घटना क्रम की जांच शुरू कर दी हैं। लूटेरे घर से लाखों के सोना व नौ हजार रूपए नगद लूट कर चलते बने।
राजीव महेंद्रू का कहना हैं कि वह सेक्टर -37 के मकान न. 1326 के निवासी हैं और उनके परिवार में पत्नी सुलक्षना व दो बच्चे हैं और इन दिनों उनकी सास शशि प्रभा भी आई हैं। उनका कहना आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे तीन लड़के हथियारों से लेस होकर उनके घर में घुस आए और उनके घर से 10 तौले सोना, नगद 9000 रूपए लूट कर चलते बने और जाते -जाते उनकी सास शशि प्रभा ने जो गहने पहने हुए थे वह भी उतरवा लिए और ले गए। उनका कहना हैं कि उनके घर के आस -पास में इससे पूर्व में भी इसी तरीके की घटना घटित हुई थी इस बात से यहां के लोगों में खासी नाराजगी हैं और इसी वजह से काफी लोग एकत्रित हुए हैं। इस वक़्त थाने की पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और उन्होनें अपनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। इस संबंध में सराय थाने के एसएचओ व एसीपी यशपाल खटाना से संपर्क किया गया पर उन्होनें अपना फोन नहीं उठाया।

Related posts

फरीदाबाद :फरीदाबाद दशहरा कमेटी के 25 साल पुरे होने पर रावण दहन कार्यक्रम बड़े ही शानदार तरीके से सेक्टर -30 में मनाया जाएगा।

Ajit Sinha

मई-जून 2025 के मध्यवर्ती पंचायती राज उप चुनाव आगामी 15 जून 2025 को : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में की मुलाकात।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x