Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फर्जी फर्म बनाकर, जीएसटी की चोरी कर सरकार को हजारों करोड़ का चूना लगाने वाले गिरोह के दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा:फर्जी डेटाबेस को लेकर फर्जी फर्म जीएसटी नंबर बनाकर, तीन हजार से अधिक फर्जी फर्म बनाकर आईटीसी क्लेम कर सरकार सरकार के राजस्व में हजारों करोड़ का चूना लगाने के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले इस गिरोह के दोनों मास्टरमाइंड क़ो कोतवाली सेक्टर- 20 पुलिस ने सोनीपत से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपित मैटल स्कैप के कारोबारी हैं। पुलिस की गिरफ्त में खडे जीएसटी फर्जीवाड़े के मामले में दो मास्टरमाइंड अजय शर्मा और संजय जिंदल को एक लम्बे तलाश के बाद गिरफ्तार करने में सफल रही है। पिछले एक जून को पुलिस ने 15 हज़ार करोड के स्कैम का भंडाफोड किया था, उस आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया था उसके बाद पुलिस इस गिरोह के 30 लोगो गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन ये दोनों पुलिस को काफी लम्बे समय से चकमा दे रहे थे।

इन पर 25-25 हज़ार का इनाम भी घोषित किया गया था। स्टाफ अफिसर शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि संजय जिंदल, मैसर्स एएस ब्राउनी मेटल एंड एलॉय प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। जबकि अजय शर्मा मैसर्स क्रिस्टल मेटल इंडस्ट्री के मालिक हैं। शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया यह दोनों इस गिरोह के मास्टरमाइंड है जो फर्जी फर्म जीएसटी नंबर तैयार कर बिना माल की डिलीवरी किया बिल बनाता था फिर उसे बिल के आधार पर आईटी सी क्लेम कर सरकार को हजारों करोड़ों का चूना लगा रहा था। इन दोनों ने अरबों रुपए का आईटीसी क्लेम कर फ्रॉड किया है,अजय शर्मा ने की कंपनी मेटल एंड एलॉय प्राइवेट लिमिटेड ने 8.5 करोड रुपए का और संजय जिंदल की एएस ब्राउनी मेटल एंड एलॉय प्राइवेट ने 17 करोड़ रुपए का आईटीसी फ्रॉड किया है। एएस ब्राउनी मेटल एंड एलॉय प्राइवेट लिमिटेड ने 20 फर्जी फर्म का आईटीसी क्लेम और क्रिस्टल मेटल इंडस्ट्री ने 6 फार्मो का आईटीसी क्लेम का आरोप है। इस तरह इन दोनों ने 26 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया है। इस स्कैम में अब तक 32 लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related posts

फरीदाबाद: पूर्व किराएदार फारुख ने फैजान 15 वर्ष की हत्या करके उसके शव को बड़खल के झाड़ियों में फेंक दिया था -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

अपराध शाखा पुलिस ने एक ट्रक से 1450 अंग्रेजी शराब की पेटियों को पकड़ा हैं जिसमें 17400 बोतल हैं, एक शख्स गिरफ्तार।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उडन दस्ता ने आज गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालो पर मारा छापा व 60 अवैध गैस सिलेंडर बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x