Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

निराश्रित बच्चों को मिलना चाहिए सरकार की योजनाओं का लाभ- प्रवीण जोशी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन प्रवीण जोशी ने गुरुग्राम के बाल सुधार गृहों का निरीक्षण किया और बच्चों के लालन-पालन की व्यवस्था व उनकी शिक्षा एवं सेहत के बारे में जानकारी ली। हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन प्रवीण जोशी ने गुरूग्राम में लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग चलाए जा रहे उड़ान केयर होम का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में चलाई जा रही संस्था दी शेल्टर प्रोगेटो इंडिया का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रवीन जोशी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने निराश्रित बच्चों की भलाई और उनकी शिक्षा के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं। इन योजनाओं का लाभ बच्चों को मिलना चाहिए। इन सभी बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित रूप से जांच करवाई जाए और जो भी दवाइयां या इंजेक्शन स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को लगाए जाते हैं, वे समय पर दिए जाने चाहिए। इस अवसर पर चाइल्ड केयर होम के संचालक तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की कर्मचारी उपस्थित रहीं।

Related posts

पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने आज सभी महिला थानों के प्रबधकों, वूमेन सेल व महिला हेल्प लाइन के इंचार्जों ली बैठक।

Ajit Sinha

शराब अहता पर काम करने वाले बाऊन्सर को गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला अहता का मालिक अरेस्ट।

Ajit Sinha

रिकॉर्ड बिजली मांग के बावजूद हरियाणा में निर्बाध बिजली आपूर्ति, 18 जुलाई को 3,135.42 लाख यूनिट की ऐतिहासिक खपत -अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x