Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पुलिस पार्टी पर कातिलाना हमला करने , ईआरवी गाडी तोड़ने व सरकारी काम में बाधा डालने के दो आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: थाना भोंडसी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आज पुलिस पार्टी पर कातिलाना हमला करने , सरकारी काम में बाधा डालने ,जान से मारने की धमकी देने के दो आरोपित को अरेस्ट किया हैं। ये सनसनीखेज वारदात उस समय घटित हुई जब एक ईआरवी गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मी कॉल पर अस्पताल में पहुंचे थे जहां पर डॉक्टर व अस्पताल के कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की जा रही थी। पुलिस अब बाकी के आरोपितों की तलाश पुलिस कर रही हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 4 अक्टूबर-2022 को समय करीब 8 पीएम पर ईआरवी (ERV) पर इन्चार्ज ईएचसी (EHC) अनिल के पास पंचकूला हैड क्वार्टर से एक कॉल जीवन अस्पताल  गाँव रिठोज में जीवन अस्पताल  के डाक्टर व कर्मचारियों के साथ करीब 6 लड़कों द्वारा मारपीट करने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। ईआरवी (ERV ) जब जीवन होस्पिटल पहुँच गई। मारपीट करने वाले लड़के एक स्विफ्ट कार में सवार थे, जिन्होंने ईआरवी (ERV) स्टाफ को जान से मारने की नियत से टक्कर मारने की कोशिश की, किन्तु स्टॉफ ने अपना बचाव किया तो उनकी कार अस्पताल के रैम्प व अस्पताल के लगे बोर्ड में लगी। तभी कार में सवार युवको ने ईंट व डण्डो से ईआरवी (ERV) गाड़ी को तोड़ने लगे तो ईआरवी स्टाफ ने गाड़ी तोड़ने से रोकने की कोशिश की तो उन्होंने ईआरवी स्टॉफ को लात घुसे व डंडे मारे।

इस सम्बन्ध में  भारतीय दंड संहिता की धारा 186, 307, 323, 332, 353, 427, 506, 34 IPC व 3 PDPP Act. के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया। उनका कहना हैं कि पुलिस चौकी मारुति कुंज थाना भौंडसी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, ईआरवी (ERV )गाड़ी को तोड़ने, मारपीट करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपितों को आज  दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम *मनीष उर्फ काला (उम्र 27 वर्ष) व संदीप उर्फ विक्की उर्फ अनाड़ी (उम्र 25 वर्ष)* हैं। उनका कहना हैं कि आरोपियों ने प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में अपने अन्य 4 साथियों के साथ मिलकर उपरोक्त मुकदमा  की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी मनीष उपरोक्त के खिलाफ पहले भी 2 छीनाझपटी व 1 अवैध हथियार रखने के सहित कुल 3 मुकदमा  दर्ज है। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

फर्जी कंपनियां बनाकर विदेशो में काला धन भेजने वाले आरोपितों को पहुंचाया सलाखों के पीछे, अनुसंधान जारी, 700 करोड़ भेज चुके है।

Ajit Sinha

नगरों को “स्मार्ट” ही नहीं, बल्कि समर्थ, समावेशी और सतत बनाएं जनप्रतिनिधि : डिप्टी स्पीकर

Ajit Sinha

3 लाख की सैलरी और अमेरिका का सपना दिखाकर पिंजौर के परिवार से 6 लाख से ज्यादा ऐंठने वाला फर्जी इमीग्रेशन एजेंट पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x