Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ स्वास्थ्य हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: निजी अस्पताल का चिकित्सक डॉ. विशाल मलिक दो लाख रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पानीपत के निजी अस्पताल में कार्यरत डॉ. विशाल मलिक को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। इस मामले में नागरिक अस्पताल पानीपत में कार्यरत दो अन्य आरोपियो नामतः डॉ पवन कुमार तथा क्लर्क नवीन कुमार द्वारा डॉ विशाल मलिक के माध्यम से रिश्वत की मांग की जा रही थी। एसीबी की टीम द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल के पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन आरोपितों द्वारा शिकायतकर्ता द्वारा संचालित किए जा रहे इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान आरोपितों द्वारा शिकायतकर्ता पर एफआईआर दर्ज न करवाने तथा जारी किए गए नोटिस को फाइल करवाने के बदले में ₹200000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। एसीबी की टीम में मामले की पुष्टि करते हुए आरोपितों को पकड़ने के लिए योजना बनाई जिनमें से निजी अस्पताल के डॉ. विकास मलिक को ₹200000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। रिश्वत की यह राशि डॉ. विकास मलिक के माध्यम से अन्य दोनों आरोपितों डॉ पवन कुमार तथा क्लर्क नवीन कुमार तक पहुंचाई जानी थी। ब्यूरो द्वारा इस मामले में जल्द ही इन दोनों आरोपितों की भी गिरफ्तारी की जाएगी । यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

ब्रेकिंग: सफायर मॉल में गेट पर कूड़ा फेंकने से मना किया तो 3 लोगों को गोली मार दी, 3 आरोपित पकड़े गए

Ajit Sinha

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, इंश्योरेंस के नाम पर ‘बोनस’ का लालच देकर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने 13 साइबर अपराधी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने एक कमरे को चारों तरफ से घेर कर दो बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया, दो पुलिस कर्मी हुए घायल ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x