Athrav – Online News Portal
नोएडा

गौर सिटी सोसायटी के 16 एवेन्यू के दो फ्लैट में लगी आग, अफरातफरी का माहौल-लाइव वीडियो देखें



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी-2 सोसाइटी के एवेन्यू 16 के दो फ्लैटों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और निकल रहा धुआं निकलता देख सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भीषण थी उसकी लपटों के चपेट में तीसरे फ्लोर का फ्लैट भी आ गया. आग की सूचना पर फौरन दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से घर का सारा सामान जल कर खाक हो गया. आग लगने के कारणों की जांच दमकल विभाग कर रहा है।

आग लगने के बाद फ्लैटों निकलता हुआ काला धुआं को देख लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। दूसरे फ्लोर के फ्लैट पर लगी आग की लपटे में तीसरे फ्लोर भी आ गया.इसकी सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से घर का सारा सामान जल कर खाक हो गया। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार का कहना है कि, यह फ्लैट राहुल नाम के व्यक्ति का है. जो कल ही बंद कर बाहर गए हुए हैं। फायर की टीम ने मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के साथ मिलकर फ्लैट का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया है। फ्लैट के बंद होने के कारण कोई जनहानि होने की सूचना नहीं है. आग सेकंड फ्लोर से थर्ड फ्लोर की तरफ फैल गई थी। उसे भी बुझा लिया गया है.आग लगने के कारणों का अभी जांच की जा रही है.

Related posts

अंतरराष्ट्रीय ठगों के गैंग का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड चीन का नागरिक समेत पांच अरेस्ट।

Ajit Sinha

फल-सब्जी की दुकान आड़ गौमांस बेचने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, आरोपी के चार साथी फरार

Ajit Sinha

सड़क पर चलती हुई इलेक्ट्रिकल स्कूटी में लगी आग डिलीवरी ब्वॉय ने कूद कर बचाई जान, स्कूटी जलकर हुई खाक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x