Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने तिलपत में लाखों रुपये के निर्माण कार्य शुरू करवाए


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव विधायक राजेश नागर ने आज तिलपत स्थित बाबा सूरदास मंदिर एवं गांव तिलपत के श्मशान घाट पर कुछ विकास कार्यों का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर स्थानीय बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वा कर उन्होंने निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर नागर ने कहा कि तिलपत वाले बाबा सूरदास की भक्तों पर बड़ी कृपा है। यहां हजारों भक्तों का आना होता है। जो कि सर्दी गर्मी बरसात में खुले में बैठने के लिए मजबूर रहते हैं।

जिसके लिए स्थानीय निवासियों एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों ने यहां एक हॉल के निर्माण की मांग की थी। जिस पर यहां करीब 2000 वर्ग फुट में एक बड़ा हॉल बनाने का काम शुरू किया गया है। इस पर करीब 21.5 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके साथ साथ गांव के श्मशान घाट में भी एक हॉल व अन्य कार्यों की शुरुआत की गई है। इस पर करीब 25.90 लाख रुपये की लागत आएगी। विधायक नागर ने कहा कि इस निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारी और ठेकेदार को कह दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा विकास की राह पर तेजी से चल रहा है। इसमें जनता का भी बड़ा सहयोग है। नागर ने जनता से भविष्य में भी अपना आशीर्वाद देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं आपकी सेवा में हमेशा की तरह मौजूद हूं। 

Related posts

फरीदाबाद: कारगिल चोटी पर तिरंगा फहराने वाले दिव्यांग जनों को विधायक राजेश नागर ने किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा के भ्रष्टाचार को भगाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में करें मतदान: महेन्द्र प्रताप सिंह

Ajit Sinha

ईस्ट फरीदाबाद को वेस्ट फरीदाबाद से जोड़ने के लिए भी 2 प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी , कुल 1530 करोड़ रुपये की आएगी लागत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x