Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस को चेकिंग के दौरान एक कार से मिले 9 लाख रुपए कैश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य द्वारा लोकसभा चुनाव के चलते दिल्ली, गुरुग्राम उत्तर प्रदेश बॉर्डर एरिया से सटे इलाकों में शराब तस्करी तथा अन्य अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए लगाए गए पुलिस नाकों पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक कार से 9 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 17 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे उप निरीक्षक अमर सिंह अपनी टीम के साथ फरीदाबाद- गुरुग्राम रोड पर डंपिंग यार्ड के पास स्थित पुलिस नाके पर मौजूद थे जहां एक बलेनो गाड़ी पहुंची जिसे रोककर चेक किया तो उसके ड्राइवर सीट के नीचे से 9 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। ड्राइवर से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह पैसे वह दिल्ली से अपने रिश्तेदारों से लेकर आया है। आरोपित को धोज थाने ले जाया गया जहां नकदी को ट्रेजरी में जमा करवाया गया है और आरोपित ड्राइवर के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की गई है।

Related posts

फरीदाबाद, ब्रेकिंग: सरपंचो के लिए 201 पंचो के लिए 226 फार्म हुए जमा : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने सेवा, सेवानिवृत्त कर्मियों, उनके परिजनों के लिए ‘पहित’ कल्याण योजनाओं की घोषणा की

Ajit Sinha

फर्जी सिम व फेसबुक आईडी का प्रयोग कर सस्ते दामों में बाइक बेचने का विज्ञापन डाल ठगी वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़-4 पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x