Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

बड़ा हादसा: बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से चार मजदूर दबे, एक महिला मजदूर की मौत- 3 घायल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम के थाना सेक्टर -40 क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। जी हैं साऊथ सिटी -1 में एक बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने के कारण 4 मजदूरों के दब गए। इस हादसे में एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये चारों एक ही परिवार के बताए गए हैं। ये सभी राजस्थान के रहने वाले हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाली महिला का नाम मोनिका हैं।

पीड़ित लाला राम की माने तो काम पूरा खत्म हो गया था लेकिन ठेकेदार जबरदस्ती खुदाई करवा रहा था जिसके चलते मिट्टी धंस गई और चारो उसके नीचे बुरी तरह से दब गए। महिला निर्मला गर्भवती हैं लेकिन वह खतरे से बाहर है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।इस हादसे में लाला राम की भी एक टांग टूट गई,जिनको इलाज के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार की मांग है कि उनको इंसाफ दिलाया जाए।

Related posts

कंटेनमेंट जोन के संशोधित आदेश जारी: 7 पीएचसी व यूपीएचसी क्षेत्रों में बनाए गए 26 कंटेनमेंट जोन, आवागमन रहेगा बंद ।

Ajit Sinha

गुरूग्राम में कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज प्लाजमा थैरेपी से शुरू किया जाएगा-सिविल सर्जन

Ajit Sinha

अवैध संबंध व शादी का दबाव डालने पर महिला की हत्या की सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x