Athrav – Online News Portal
पलवल

पलवल शहर की अनाज मंडी व सब्जी मंडी में अवैध रूप से खड़े वाहनों व रेहड़ी-पटरी को हटवाने के लिए भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: जिला के गांव फरीजनपुर खेड़ला व पावसर से अतिक्रमण हटवाने के लिए जिलाधीश नेहा सिंह द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(।) व 23 (॥) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिलाधीश ने गांव फरीजनपुर खेड़ला व पावसर में अतिक्रमण हटवाने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीडीपीओ पृथला प्रवीन कुमार को कार्य पूरा होने तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

वहीं पलवल की अनाज मंडी और सब्जी मंडी की सडक़ों पर अनाधिकृत या अनावश्यक रूप से पार्क किए वाहनों और रेहड़ी-पटरी की रोकथाम के लिए सिंचाई विभाग हथीन के उपमंडल अभियंता राजेश कुमार को 6 व 7 मार्च को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जिलाधीश द्वारा जारी आदेशानुसार पलवल शहर के सेक्टर-12 की हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन से 6 मार्च को अतिक्रमण हटवाने के लिए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग पलवल के उपमंडल अभियंता त्रिलोक मंगला को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। आदेशानुसार सेक्टर-12 से अतिक्रमण हटवाने के दौरान महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों की टीम भी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में कार्य करेगी।

Related posts

बंदियों व कैदियों को मानवीय दृष्टिकोण के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जेल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी : लोकायुक्त

Ajit Sinha

999 टेलीकॉम पर फायरिंग मामले में शामिल तीसरा आरोपित पकड़ा गया, बाकि के आरोपित जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Ajit Sinha

पलवल में कार्यरत सहायक कृषि अभियंता आमीन को ₹45000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x