Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: तोड़ी गई झुग्गियों का मलबा हटाने गई निगम टीम पर लोगों ने किया पथराव, अर्थमूभर मशीन के शीशे तोड़े।

गुरुग्राम: नगर निगम गुरुग्राम की इंफोर्समेंट टीम बृहस्पतिवार शाम सिकंदरपुर अरावली क्षेत्र में झुग्गियों का मलबा हटाने पहुंची। जैसे ही टीम ने अपना काम करना शुरू किया बड़ी संख्या में लोगों ने उन पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। बता दें कि कुछ दिन पहले नगर निगम ने यहां के लगभग ढाई किलोमीटर क्षेत्र में अवैध बसी झुग्गियों को तोड़ दिया था। यह टीम उसी का मलबा साफ करने पहुंची थी। इस हमले में नगर निगम के चार कर्मचारियों को चोटें आईं हैं।

हमलावरों ने पुलिस वालों से उनकी लाठियां तक छीन ली और अर्थमूभर मशीन  का शीशा भी तोड़ दिया। अर्थमूभर मशीन चालक किसी प्रकार से अपनी जान बचा मौके से भागा। इस हमले में नगर निगम के जेई हरिओम से भी लोगों ने हाथापाई की। इस मामले में नगर निगम की ओर से डीएलएफ फेज एक थाने में शिकायत दी गई है।

सिकंदरपुर अरावली क्षेत्र में कुछ दिनों पहले नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने बड़े पैमाने पर तोड़ फोड़ की थी। इस दौरान सैकड़ों अवैध रूप से बसी झुग्गियों को तोड़ दिया था। इसी का मलबा हटाने के लिए कर्मचारी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आसपास की लगभग 50 से 60 झुग्गियों में अपने परिवार के साथ रह रहे लोगों ने उन पर ईंटों और पत्थरों से अचानक हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को जब तक माजरा कुछ समझ में आता तब तक हमलावर उनकी लाठियां भी छीन चुके थे।

Related posts

रथ यात्रा को गुरूग्राम के अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

Ajit Sinha

फ्री में शराब ना देने पर हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी व गाड़ी से ठेके में टक्कर मारने वाले 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वजीराबाद में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत डीसी ने की 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!