Athrav – Online News Portal
नोएडा

रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार ऑडी कार का शौचालय की दीवार तोड़कर अंदर घुसी, पांच जख्मी


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के कोतवाली 39 क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला, एक तेज रफ्तार ऑडी कार सेक्टर 37 स्थित बोटैनिकल गार्डन के पास शौचालय से टकराते हुए शौचालय की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई.डीसीपी नोएडा विद्यासागर मिश्र में बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि हादसे के समय कार सेक्टर- 18 से सेक्टर- 37 अंडरपास की ओर आ रही थी, तेज रफ्तार के कारण कार का चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार अनियंत्रित होकर सेक्टर 37 के पास बने शौचालय से टकरा गई, कार में पांच व्यक्ति सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं. और उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी और ट्रैफिक विभाग के लोग पहुंच गए हैं और क्रेन की सहायता से कार को हटा दिया गया है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related posts

सिविल इंजीनियर को लूटने वाले लूटेरो के साथ पुलिस की मुठ भेड़, दो बदमाश घायल,एक को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा। 

Ajit Sinha

रोडवेज के बाद हुए विवाद में एक समुदाय के लोगों ने मचाया बवाल; दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल समेत 3 को पीटा-अरेस्ट।

Ajit Sinha

कॉल सेंटर में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे पांच लोग को रेस्क्यू कर आग पर काबू पाया गया,सामान जलकर खाक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x