Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने आज फरीदाबाद पुलिस के 7 सहायक उप निरीक्षक को बनाया उप निरीक्षक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस के 7 सहायक उप- निरीक्षक पदोन्नत होकर उप- निरीक्षक बने हैं। पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को सितारा लगाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पदोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी बहुत खुश थे और उन्होंने पुलिस आयुक्त का धन्यवाद किया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों में सहायक उप- निरीक्षक तालिम हुसैन, बच्चू सिंह, प्रीतम, नरेन्द्र , विक्रम सिंह, अनूप सिंह और महावीर का नाम शामिल है।

पुलिस आयुक्त ने उक्त सभी पुलिसकर्मियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कड़ी तपस्या और मेहनत की बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहकर अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रमोशन के साथ-साथ उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ी है इसलिए अपने पद की गरिमा बनाए रखें तथा पुलिसकर्मी और ज्यादा मेहनत करते हुए ईमानदारी और सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Related posts

सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, दोनों दोषियों को उम्रकैद,दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या,सबूत मिटाने के लिए शव को फंदे पर टांग दिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भगवान भास्कर मेरे देशवासियों को अपनी कृपा प्रदान करें – राजेश नागर

Ajit Sinha

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने एमवीओ को किया सस्पेंड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x