Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:भतीजे ने चाकुओं से किया अपने चचेरे भाई समेत परिवार पर कातिलाना हमला, एक की मौत, चार घायल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भतीजे ने चाकुओं से किया अपने चचेरे भाई समेत परिवार पर कातिलाना हमला, इस कातिलाना हमले में एक की मौत हो गई, चार लोग हो घायल। दिल दहला देने वाला यह सनसनीखेज मामला फरीदाबाद का है जहां घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।   फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में इलाज कराते  नजर आ रहे हैं यह लोग जवाहर कॉलोनी के रहने वाले राम प्रवेश के परिवार के सदस्य हैं। दरअसल रामप्रवेश का भतीजा बिहार से कल उनके पास आया था।

देर रात अचानक उसने चाकू से अपने पास सो रहे अपने ताऊ के बेटे राहुल को चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। राहुल की चीख पुकार सुन परिवार में जो भी उसे बचाने के लिए आया उस पर भी चाकू से जानलेवा हमला किया। इसमें राहुल की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आज पड़ोस के लोगों ने घर में शोरगुल सुनकर आरोपित  को पकड़ा और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी । रिश्तेदारों के मुताबिक आरोपित के पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी जिसके बाद से रामप्रवेश ने उसे अपने घर में रखकर पाल पोस और जब वह बड़ा हो गया तो उसे बिहार भेज दिया आरोपित कल ही बिहार से आया और उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया। रिश्तेदारों के मुताबिक कुछ दिन पहले रामप्रवेश का परिवार बिहार गया था जहां राकेश ने उनसे गांव की जमीन अपने नाम करने की बात कही थी जिस पर रामप्रवेश ने इनकार कर दिया था। माना जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर राकेश ने यह वारदात की।

Related posts

पलवल: लड़की का सबसे पहले अपहरण, फिर उसके साथ मारपीट की गई, फिर 3 लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया।

Ajit Sinha

शराब पीकर गाडी चलाना पड़ा महंगा, चार दिन में 96 चालान, नाइट क्लब एरिया में भी कड़ी निगरानी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ :पुलिस महानिदेशक बलजीत सिंह संधू ने बुधवार को 20 इंस्पेक्टरों सहित 38 पुलिस कर्मियों की तबादले किए हैं.लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x