Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

युवाओं के साथ अन्याय करवा रहे प्रधानमंत्री मोदी- राहुल गांधी ने प्रयागराज में कहा.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंची। रविवार को यात्रा के 36वें दिन प्रयागराज में राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए स्थानीय लोग बेताब रहे। पूरा इलाका राहुल गांधी के कटआउट, बैनर और पोस्टरों से पट गया। हर जगह भारी भीड़ देखी गई। यात्रा के इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पास पहुंचने पर राहुल गांधी के ऊपर फूल बरसाए गए और छात्राओं ने राहुल गांधी को फूल देकर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विशाल जनसमूह को भी संबोधित किया। उन्होंने पेपर लीक से पीड़ित युवा अंकित पाल से भी बातचीत की। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्तियों के पेपर लीक हो रहे हैं। यह युवाओं के साथ अन्याय है। यह अन्याय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करवा रहे हैं। पेपर लीक युवाओं को रोकने और ठगने का तरीका है। संगम की धरती पर युवाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को लोन नहीं दिया जाता है। मगर अडाणी और अंबानी को लाखों-करोड़ों का लोन तुरंत मिल जाता है। भाजपा ने युवाओं की शक्ति लेने के लिए छात्रसंघ चुनाव बंद कराया। सच्चाई ये है कि आज देश में युवाओं का कोई भविष्य नहीं है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि देश में करीब 50 प्रतिशत ओबीसी, 15 प्रतिशत दलित और आठ प्रतिशत आदिवासी वर्ग के लोग हैं। ये आबादी कुल 73 प्रतिशत की है। मगर इन वर्गों की कहीं भी भागीदारी नहीं है, इन वर्गों को कुछ नहीं मिल रहा है। इन्हें भड़काया जा रहा है, अंधा किया जा रहा है। देश की 200 बड़ी कंपनियों के मालिक और मैनेजमेंट में एक भी ओबीसी, दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में ओबीसी, दलित और आदिवासी वर्ग के लोग नहीं दिखे। भाजपा नहीं चाहती कि इन वर्गों के लोग कभी भी देश को कंट्रोल करें। राहुल गांधी ने कहा कि जातिगत जनगणना जनता का हथियार है। इससे पता चलेगा कि किसकी कितनी आबादी है और किसके पास कितना धन है। जनता को उसका हक देने के लिए सबसे बड़ा कदम जातिगत जनगणना है। जातिगत जनगणना देश का एक्सरे है।

Related posts

केजरीवाल सरकार ने सीमापुरी के लाखों निवासियों को दिया मोहल्ला क्लीनिक का तोहफा

Ajit Sinha

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से उनके निवास पर हिमाचल के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे, मिले गले

Ajit Sinha

एक्सपायरी डेट के खाद्य एवं कॉस्मेटिक सामग्री को नए रूप देकर बेचने व आमजनों के सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x