Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर -28 में आज बड़े ही उत्साह के साथ 12 वीं क्लास के छात्रों को विदाई दी गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर -28 में आज बड़े ही उत्साह के साथ 12 वीं क्लास के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मांगलिक कार्यों के प्रतीक हवन द्वारा किया गया। इस धार्मिक कृत्य में मुख्य यजमान का दायित्व स्कूल की निर्देशिका श्रीमती कल्पना वर्मा ने निभाया। क्लास 11 व 12 वीं के सभी छात्रों ने हवन में आहुतियां प्रदान कर सभी छात्रों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की कामना की।

इस अवसर पर अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यकर्मो का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के नृत्य लघु नाटिका तथा गीत थे , क्लास 12 वीं के छात्रों ने अध्यापिका को सम्मान करते हुए शीर्षक प्रदान किए। स्कूल की अध्यापिका श्रीमती सुजाता शर्मा ने छात्रों को आशीर्वाद दिया। स्कूल की निर्देशिका श्रीमती कल्पना वर्मा ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की कामना के साथ अपना आशीर्वाद प्रदान किया। यह यह क्षण
अविस्मरणीय एवं रोमहर्षक था।

Related posts

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने गांव डींग में 25 एकड़ जमीनों पर विकसित किए रहे दो कालोनियों में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मीडिया विभाग में फोटो प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी में अवैध गेटों का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा हैं,लोगों ने चलाए हस्ताक्षर अभियान,यूआईसी कार्रवाई करे, डीटीपी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x