Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद के किसानों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद के किसानों ने इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक की अनु पस्थिति में नायब तहसीलदार जगबीर सिंह को सौपा। समिति के प्रधान जगबीर सिंह व महासचिव सत्यपाल नरवत ने बताया कि किसानों का सुप्रीम कोर्ट द्वारा बढ़ाए गए मुआवजे का बकाया व ब्याज के बकाए का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। जबकि दिनांक 13 जुलाई 2021 को कोर्ट का फैसला आया था। कुछ किसानों का सेशन कोर्ट का बकाया मुआवजा व ब्याज जो कि  2011 से लंबित है एवं किसानों को प्रतिवर्ष मिलने वाली रॉयल्टी भी तीन-चार साल से नहीं दी गई है और कुछ किसानों की जमीन अधिग्रहण के बाद बची हुई जमीन के लिए रास्ता नहीं दिया जा रहा है जिससे खेड़ी कलां के किसान चंद्र सिंह, यादराम, आनंदवीर, भारत भूषण आदि काफी परेशान है तथा खेड़ी कलां के ही किसान मामचंद, सोहनपाल, दीपचंद की जमीन सरकार ने परचेज आफ पॉलिसी के तहत अपने नाम करा ली।

लेकिन उनको 3 साल से ज्यादा चक्कर काटते हो गए अभी तक प्लॉट नहीं दिए गए। इसी तरह नीमका गांव के किसान सुरेश ने प्लाट की पूरी पेमेंट जमा कर दी लेकिन प्लाट की पोजीशन आज तक नहीं दी, हैरानी की बात है जहां प्लाट देना है वहां पर जमीन ही अधिग्रहण नहीं की गई । इसी तरह फरीदपुर व भतौला  तथा नीमका के किसानों ने प्लाट की 25% राशि पहले ही जमा कर दी थी और अब ब्याज सहित बाकी कीमत जमा करने को तैयार हैं लेकिन कोई अधिकारी ठीक से जवाब ही नहीं दे रहे। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासक से अनुरोध किया है कि किसानों के साथ शीघ्र मीटिंग रखकर समस्याओं का समाधान किया जाए अन्यथा किसान आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। ज्ञापन देने में  किसान मामचंद, रामकिशन, महेंद्र, चंद्र सिंह, प्रकाश, यादराम, जगदीश, उदयवीर, किरणपाल, धनराज, परमानंद, राजकुमार, भूप सिंह, रोहतास, रविंद्र नरवत, धीरज चंदीला, रामप्रसाद, चंद्रपाल शर्मा, गोपाल शर्मा, सुनील गौड़, बैनी प्रसाद, सतबीर, बेघराज, प्रेम सिंह, सुनील, श्यामवीर, चंद्र सिंह वकील आदि मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: मीडिया विभाग का दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

Ajit Sinha

फरीदाबाद : atharv news के खबर का असर : खेड़ीपुल थाना को सेक्टर – 85 से खेड़ी पुल के समीप शिफ्ट किया गया, पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरों को रिकार्ड उपलब्ध करवाकर जांच में पूर्ण सहयोग करने के सभी विभागों को दिए निर्देश। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x