Athrav – Online News Portal
दिल्ली

अंगीठी ने ली दो जान, तीन की हालत गंभीर सफदरजंग अस्पताल में चल रहा इलाज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली: पिछले कई दिनों से पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है देश की राजधानी दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों से जारी शीत लहर और कोहरे ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है हर कोई ठंड से बचने की कोशिश में लगा हुआ है पिछले कुछ दिनों से जारी शीत लहर और कोहरे ने कई लोगों की जान ले ली है और जान लेने का कारण बनी है अंगीठी अक्सर ठंड से राहत के लिए लोग अपने घरों में अंगीठी जलाकर सो जाते हैं और वही अंगीठी लोगों की मौत का सबब बन जाती है। ताजा मामला दिल्ली के मैदान गढ़ी थाना इलाके का जहां रात को ठंड से बचने के लिए एक परिवार ने कमरे में अंगीठी जलाई थी और जलती अंगीठी को छोड़कर रात को घर में सभी पांच लोग सो गए, कुछ घंटे बाद कमरे में वेंटिलेशन न होने के कारण सभी लोगों का दम घुटने लगा जिसके बाद आनंद-फानन में परिवार में मौजूद सभी लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां अस्पताल में ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया और तीन लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है ।

Related posts

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर काफी चिंतित हैं। हम लोग  के  बस में जो भी  है,वह कदम उठा रहे हैं: सीएम अरविंद केजरीवाल 

Ajit Sinha

नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट द्वारा ज्ञान पथ लाल किला, दिल्ली में कवि सम्मेलन का आयोजन

Ajit Sinha

नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुशासनात्मक कार्यवाही समिति का पुनर्गठन किया है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x