Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:सूरजकुंड, अरावली के पहाड़ों पर अवैध रूप बने सात बैंकेट हॉल व फार्म हाउस पर चले फारेस्ट विभाग के बुलडोजर,तोडा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला फॉरेस्ट विभाग ने जिला प्रशासन की मदद से आज सूरजकुंड रोड स्थित अरावली के पहाड़ों पर घने जंगलों को काटकर अवैध रूप से बने आधा दर्जन से अधिक निर्माणों को तीन अर्थ मूवर मशीनों की सहायता से तोड़ दिया। यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई हैं। इस दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में डीटीपी प्लानिंग वेद प्रकाश उपस्थित थे। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई हैं। डीएफओ राजकुमार की माने तो अभी ये तोड़फोड़ की आगे भी जारी रहेगी।


डीएफओ राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरजकुंड रोड स्थित अरावली के पहाड़ों पर घने जंगलों को काट -काट कर अवैध रूप से बने बैंकेट हॉल और फार्म हाउसों पर तीन बुलडोजरों की सहायता से तोड़ फोड़ की कार्रवाई की गई हैं। आज कुल 7 जगहों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई हैं। इसमें अवैध बैंकेट हॉल और फार्म हॉउस हैं। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि यह तोड़फोड़ की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई हैं। और उनकी यह तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी धड़ल्ले से जारी रहेगी। इस दौरान कानून व्यवस्था की देखरेख, ड्यूटी मजिस्टेट व डीटीपी प्लानिंग वेद प्रकाश कर रहे थे , जबकि पुलिस बल का नेतृत्व सूरजकुंड थाने के एसएचओ रामबीर सिंह कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद: प्रदेश की छोटी पंचायत में अधिक से अधिक पार्षद जिताने का काम करें: दुष्यंत सिंह चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : शामलात देह की जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त मामले में बड़ी कार्रवाई, 112 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बैठक में रखी गई 15 शिकायतें इनमें से 7 को क्लोज अप और 6 पर कमेटियां तथा दो पर पुलिस जांच के दिए आदेश।

Ajit Sinha
3 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x