Athrav – Online News Portal
नोएडा

ठंड के साथ कोहरे का भी कहर, विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण हाईवे पर हादसा, 5 ट्रक टकराए, एक की मौत, 4 घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा और एनसीआर मे आज कडाके ठंड के साथ कोहरा का भी कहर देखने को मिला। नोएडा में सुबह जब लोगो की आखे खुली तो चारो तरफ कोहरे छाया हुआ था। सुबह से पड़ रहा घना कोहरा अब जानलेवा बनता जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे की वजह से एक बार फिर बड़ा हादसा कोतवाली दनकौर में स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर हुआ. जहां पांच ट्रक आपस में टकरा गए  जिसमें एक की मौत हो गई जबकि चार घायलों को ट्रकों से निकाल कर अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया। ये तस्वीरे है ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के पलवल से नोएडा जाने वाले रास्ते इंडियन पेट्रोल पंप के पास की, जहां अत्यधिक कोहरा होने के कारण चलता हुआ ट्रक डिवाइडर तोड़कर उपर चढ गया जिस कारण पीछे से आने वाले 5 ट्रक आगे पीछे टकरा गए  है।

हादसे में एक ट्रक चालक की मृत्यु हो गई , जबकि रामलवट, प्रवीन, अशोक, भूपेन्द्र घायल हो गए  है, जिन्हे इलाज के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस देर रात लोगों को रोक कर धीरे और सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दे रही है। कोहरे की चादर में लिपटा शहर नजर आ रहा है.. जहां कोहरा का अपना कोहराम जारी है। आम लोगों का जीवन भी अस्त -व्यस्त  हो गया है। विजिबिलिटी बेहद कम है करीब की चीजें भी बड़ी मुश्किलें से दिख रही थी। ग्रेटर नोएडा के हाई राइज इमारतों कोहरे एक टावर से दूसरा टावर तक नहीं दिखाई दे रहा है.घने कोहरे के चलते सुबह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।  सड़कों का हाल और बुरा है, वाहनों के पहियों की रफ्तार धीमी है और लोगों की काफी कम संख्या नजर आ रही है। मार्ग पर संकेतक व रिफ्लेक्टरों की कमी वाहन चालकों को साफ तौर पर खल रही थी। धुंध में उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे में मार्ग पर पुख्ता इंतजाम तक नहीं है।

Related posts

ग्रॉसरी का सामान बेचने के आड़ में चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश, संचालक को गिरफ्तार

Ajit Sinha

फिल्म सिटी प्रदेश में प्रतिभाओ के सपनों को साकार करेगी, कलाकारों को घर बैठे रोजगार और प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा: राजू श्रीवास्तव

Ajit Sinha

दो थानों की टीमों ने आज 4 करोड़ रूपए के गांजे के साथ 5 गांजा तस्करों को किया अरेस्ट-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x