Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगाई गई रेलिंग को काटकर, स्क्रैप में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा : ग्रेटर नोएडा दादरी कोतवाली पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगाई गई रेलिंग को काटकर उसे स्क्रैप में बेचने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपित एनसीआर क्षेत्र में निर्माणाधीन साइट से सरिया भी चोरी करते थे। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा मे चोरी का माल, घटना में इस्तेमाल होने वाले कैण्टर और फोर्ड कार बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी का माल बेचकर हासिल की गई रकम बरामद की।

पुलिस गिरफ्त में खडे गिरोह का सरगना आरिफ, कपिल, मुकुंद,तुषार और जावेद को रूपवास बाईपास एन.टी.पी.सी. कट के पास से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के दो सदस्यों पर तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को भारी मात्रा में लोहे के पाइप चोरी होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश शुरू की। इसके अलावा भी चोरी के कई मामलों के खुलासे में पुलिस की टीम लगी थी। गिरोह का सरगना आरिफ है। आरिफ के खिलाफ 17 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि मुकुंद पर 12 और तुषार पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। जावेद और कपिल भी कई बार आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक फोर्ड कार भी बरामद की हैं । दिन के समय में ये लोग कार से हाईवे की रेकी करते थे और रात को चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

Related posts

21 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में साक्ष्य नष्ट करने व तथ्य छुपाने के इरादे से शव को सुनसान जगह पर फेंकने के मामले में 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

सब-इंस्पेक्टर दिनेश कुमार 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा पुलिस ने लक्की ड्रॉ की योजना बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी  करने वाले बाप-बेटे को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x