Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद; बर्थडे पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुई झगड़े में एक गुट के 3 दोस्तों को चाकू घोंपने के तीसरा आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एक होटल में बर्थडे पार्टी में दोस्तों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर हुई चाकूबाजी में 3 दोस्तों को चाकू मार कर घायल फरार चल रहे तीसरे आरोपित को क्राइम ब्रांच ,ऊंचा गांव की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम गौरव उर्फ़ काली हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच , ऊंचा गांव की टीम दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। घटना वाले दिन संजय उर्फ़ शोले का जन्म दिन था।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम गौरव उर्फ काली है जो आदर्श नगर एरिया का रहने वाला है। गत 30 सितंबर 2023 को मामले में पीड़ित संजय उर्फ शोले का जन्मदिन था जिस उपलक्ष्य में उसने अपने दोस्तों को बल्लभगढ़ स्थित शहनाई होटल में पार्टी के लिए आमंत्रित किया था। पार्टी में संजय के साथ उसके दोस्त विपिन तथा अमित आए हुए थे। संजय ने अपने दोस्त सौरभ को भी पार्टी के लिए आमंत्रित किया था जो सौरभ अपने साथ अपने दोस्त गौरव उर्फ काली, अमन तथा दीपक को भी पार्टी में लेकर आ गया। होटल में पार्टी चल रही थी और पार्टी के दौरान संजय और सौरभ के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसपर सौरभ ने अपने साथी गौरव, अमन तथा दीपक के साथ मिलकर संजय व उसके साथी अमित व विपिन के साथ मारपीट की और चाकू से उनपर हमला करके उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया और थाने में पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रयास, लड़ाई झगड़ा इत्यादि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की गई। सिटी बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित अमन तथा दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया परंतु आरोपित गौरव तथा सौरभ पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच को जिम्मेदारी सौंपी गई। आरोपित की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें सहायक उप निरीक्षक रमेश चंद, हवलदार रोहित व सिपाही रोहित ने भरसक प्रयास करते हुए गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपित गौरव को कोसी बॉर्डर से काबू कर लिया और उसे फरीदाबाद लाकर मामले में पूछताछ की जिसमें सामने आया कि आरोपित के खिलाफ लड़ाई झगड़ा, मारपीट स्नैचिंग, अवैध हथियार इत्यादि धाराओं के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित इससे पहले सेक्टर 59 में स्थित
एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था परंतु काफी समय से फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है वहींआरोपित सौरभ की धरपकड़ जारी है जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: सभी वेंडर,ट्रेडर,डीलर्स ऑक्सीजन की समुचित आपूर्ति को लेकर पूरी तरह सचेत व मुस्तैद रहें-डा. गरिमा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच -30 ने होली के दिन एक ज्योत्षी से मोबाइल फोन पर 2500000/- रूपए की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

मेयर से 42 लाख की ठगी की अलावा 12 राज्यो में 17 शिकायतो में 2 करोड़ 75 लाख की ठगी का पर्दाफाश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x